Delhi

Loksabha Election 2024: अरविंदर सिंह लवली का बड़ा दावा, कहा ‘कांग्रेस के कई नेता भाजपा में आने के लिए तैयार..’

India News Delhi(इंडिया न्यूज़), Loksabha Election 2024: दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने भाजपा में शामिल होने के बाद एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं, और इस पर भाजपा नेतृत्व को निर्णय लेना होगा।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 2017 में वे गुस्से में कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया था, और इस बार उन्होंने काफी सोच-समझ के बाद यह कदम उठाया है। लवली ने लगभग एक सप्ताह बाद ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया और फिर भाजपा में शामिल हो गए।

Loksabha Election 2024: भाजपा की जीत के लिए करेंगे कार्य

लवली ने बड़ा दावा किया है कि भाजपा में आने वाले कई पूर्व कांग्रेस नेता, जैसे कि पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नसीब सिंह और नीरज बसोया, समेत कई और, भाजपा की जीत के लिए काम करेंगे।

देश भक्ति की बात हो तो भाजपा का नाम

आगे बात करते हुए उन्होंने बताया की देश भक्ति की बात उठती थी कांग्रेस का ज़िक्र करते थे। मगर आज जब भी देश प्रेम की बात उठती है तो लोगों के मुँह पर सिर्फ BJP का ही नाम आता है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस की पहचान देशभक्ति में थी, लेकिन अब उन्होंने देश के टुकड़े-टुकड़े की विचारधारा का समर्थन करने वालों को अपना लिया है। इसके साथ ही, एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष योगानंद शास्त्री के कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होंने आइएनडीआइ के घटक दलों के एक दूसरे के खिलाफ काम करने की आलोचना की।

Read More:

Kirti Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago