Monday, May 20, 2024
HomeDelhiदिल्ली में बारिश ही बारिश, जानिए मौसम विभाग ने क्या भविष्यवाणी

दिल्ली में बारिश ही बारिश, जानिए मौसम विभाग ने क्या भविष्यवाणी

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Weather Update: दिल्ली-NCR में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी और आसपास के इलाकों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में बादलों की आवाजाही फर्स्ट अप्रैल तक जारी रहेगी। मौसम विभाग ने यहाँ के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में 40 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं

IMD की ओर से जारी वेदर बुलेटिन में बताया गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीँ, दिल्ली -NCR को लेकर देखें तो अगले 24 घंटे के दौरान 30 से 40 KM की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। IMD का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली -NCR के इलाकों पर नजर आएगा।

ये भी पढ़े: Delhi: सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च किया खास अभियान, जुड़ने के लिए करना होगा ये…

IMD ने बताया अगले एक हप्ते कैसा रहेगा मौसम

IMD का कहना है कि दिल्ली -NCR में फर्स्ट अप्रैल तक बादलों की आवाजाही रहेगी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर राजधानी के मौसम पर भी नजर आएगा। इससे अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। 31 मार्च और पहली अप्रैल को भी 30 से 40 KM की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। दूसरी अप्रैल को दिल्ली -NCR में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। इसके बाद आगामी 5 अप्रैल तक किसी बड़े उलटफेर के आसार नहीं हैं।

ये भी पढ़े: http://Delhi Weather: दिल्ली में इस बार तबाही मचाएगी गर्मी, डरा देगी IMD की रिपोर्ट

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular