Monday, May 20, 2024
HomeDelhiWPL 2024: फाइनल मुकाबले में DC और RCB के बीच होगी टक्कर,...

WPL 2024: फाइनल मुकाबले में DC और RCB के बीच होगी टक्कर, जानें कैसी होगी दोनों की प्लेइंग 11

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन साहिल तक पहुंच गया है। रविवार (17 मार्च) को इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आरसीबी पहली बार इस लीग के फाइनल में पहुंची है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है।

दिल्ली और बैंगलोर के बीच होगी टक्कर

महिला प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शनिवार को होगा। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना के पास एक रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। वह टूर्नामेंट में 500 रन बनाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो सकती हैं। अगर वह आरसीबी की प्लेइंग इलेवन की कप्तानी करती हैं तो मंधाना के साथ सोफी डिवाइन ओपनिंग के लिए आ सकती हैं। आशा शोभना की जगह लगभग तय है। आरसीबी एलिस पेरी, ऋचा घोष और सोफी मोलिनेक्स को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। पेरी ने एलिमिनेटर मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए। इस दौरान 8 चौके और एक छक्का भी लगा। पेरी ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया।

ये भी पढ़े: WPL 2024: RCB ने मुंबई को हरा फाइनल में मारी एंट्री,…

आरसीबी के बॉलिंग अटैक में श्रेयंका पाटिल जगह बना सकती हैं। एलिमिनेटर मैच में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। श्रेयंका ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए। जॉर्जिया वेयरहैम को भी फाइनल में खेलने का मौका मिल सकता है। आशा शोभना टीम के लिए अहम साबित हो सकती हैं। उन्होंने आखिरी मैच के 2 ओवर में 1 विकेट लिया था। स्मृति मंधाना के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। वह महिला प्रीमियर लीग में 500 रन बनाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो सकती हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें 82 रन की जरूरत होगी। इस सीजन पर नजर डालें तो मंधाना ने 9 मैचों में 269 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एलिस पेरी टॉप पर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 312 रन बनाए हैं।

दिल्ली और बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलीस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, मिन्नू मणि/तितास साधु।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एस मेघना/दिशा कसाट, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर।

ये भी पढ़े: http://Excise Policy Case: CM केजरीवाल को ED ने 9वी बार भेजा समन, 21 मार्च…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular