Monday, May 20, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़WPL 2024: RCB ने मुंबई को हरा फाइनल में मारी एंट्री, गेम...

WPL 2024: RCB ने मुंबई को हरा फाइनल में मारी एंट्री, गेम चेंजर रही ये प्लेयर्स

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), WPL 2024: RCB ने महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बना ली है। उसने एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराया। आरसीबी ने बेहद रोमांचक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 135 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 130 रन ही बना सकी। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल और एलिस पैरी ने शानदार प्रदर्शन किया। एलिस पेरी ने अर्धशतक लगाया। जबकि श्रेयांका ने 2 विकेट लिए। मुंबई की हार के पीछे कुछ अहम कारण रहे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 135 रन बनाए

इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाए। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवेलियन लौटते रहे। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और सोफिया डिवाइन ने निराश किया। ऋचा घोष भी कुछ खास नहीं कर सकीं। लेकिन ऐलिस पेरी बाईं ओर मजबूती से टिकी रहीं। पैरी ने 50 गेंदों का सामना किया और 66 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया। इस ऑलराउंडर ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर छोटी-छोटी साझेदारियों की मदद से सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

ये भी पढ़े: http://Holi 2024: होली पर Xiaomi लॉन्च करेगा अनोखी पिचकारी, जानें इसकी खासियत

मुंबई की पारी

मुंबई की पारी की बात करें तो कोई भी एक छोर को मजबूती से पकड़कर खेलने वाला नहीं था। टीम के ओपनर यास्तिका 19 रन बनाकर आउट हो गए। हीली मैथ्यूज 15 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। नेट साइवर ब्रंट 23 रन बनाकर नाबाद रहीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 33 रन बनाकर आउट हुईं। एमिलिया केर 27 रन बनाकर नाबाद रहीं। लेकिन उन्होंने 25 गेंदों में सिर्फ 2 चौके लगाए। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल के साथ-साथ अन्य गेंदबाजों का प्रदर्शन भी अहम रहा। श्रेयंका ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए। ऐलिस पैरी ने हरफनमौला प्रदर्शन किया। उन्होंने अर्धशतक के बाद एक विकेट भी लिया। पैरी ने 4 ओवर में 29 रन दिए और 1 विकेट लिया। सोफिया, जॉर्जिया वेयरहैम और आशा को 1-1 विकेट मिला।

एलिस पेरी ने फिर दिखाया कमाल

एलिस पेरी 50 गेंदों में 66 रन बनाकर आखिरी ओवर में पवेलियन लौट गईं। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया। इस ऑलराउंडर को दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। हालांकि, जॉर्जिया वेयरहैम ने आखिरी ओवरों में 10 गेंदों में 18 रन बनाकर अच्छी पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए हेली मैथ्यूज के अलावा नैट सीवर ब्रंट और सैका इशाक को 1-1 सफलता मिली।

ये भी पढ़े: http://Excise Policy Case: CM केजरीवाल को जमानत मिलने पर बोली AAP नेता- ‘ED का…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular