Friday, July 5, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलJau Rabdi Benefits: गर्मियों में सेहत के लिए पर्फेक्ट है जौ की...

Jau Rabdi Benefits: गर्मियों में सेहत के लिए पर्फेक्ट है जौ की राबड़ी, ऐसे करें रेसिपी तैयार

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Jau Rabdi Benefits: गर्मियों में जौ की राबड़ी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस भीषण गर्मी जौ की राबड़ी लू से बचाने में काफी मददगार साबित होता है। आप इसका सेवन कई तरीके से कर सकते हैं। ऐसे में आइए आज आपको फाइबर आयरन प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर जौ की राबड़ी बनाने की रेसिपी बताते हैं। जौ एक ऐसा अनाज है, जिसमें फाइबर, आयरन, प्रोटीन जैसे तमाम पोषक तत्वों पाए जाते है। यह तासीर में ठंडा होता है, गर्मियों में बनने वाली एक शानदार डिश है। लेकिन आज हम आपको इसकी राबड़ी बनाने का सबसे बढ़िया तरीका बताने जा रहे हैं, जो हीट स्ट्रोक से तो बचाती ही है, शरीर को एनर्जी देती है।

जौ की राबड़ी बनाने के लिए सामग्री

जौ का आटा- एक कप
गेहूं का आटा- एक कप
छाछ- 2 गिलास
नमक- स्वादानुसार
जौ की राबड़ी बनाने की विधि
जौ की राबड़ी बनाने के लिए पहले जौ का आटा लेकर बर्तन में छान लें।
इसके बाद इसमें गेहूं का आटा और छाछ डालकर अच्छे स मिलाएं।
अब गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाएं और इसमें यह घोल डाल दें।
 घोल को मीडियम फ्लेम पर पकाएं, जब तक इसमें उबाल न आ जाए।
ध्यान रहे, कि इसे पकाते हुए लगातार चलाते रहना जरूरी है।
जब इसमें उबाल आ जाए, तो गैस ऑफ कर दें। बस तैयार है जौ की राबड़ी।
जौ की राबड़ी के फायदे
गर्मियों में होने वाली ब्लोटिंग, गैस, बदहजमी और अपच को दूर करने के लिए जौ की राबड़ी काफी फायदेमंद है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए जौ की राबड़ी का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
वेट लॉस के लिए जौ की राबड़ी का सेवन करना ठीक है।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular