Sunday, July 7, 2024
HomeAstrologyChandra Grahan 2022: साल का अतिंम चंद्र ग्रहण आज, इन मंत्रों का...

Chandra Grahan 2022: इस साल का अतिंम चंद्र ग्रहण आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। बता दें कि चंद्र ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है। ये ग्रहण मुख्य रूप से 2 प्रकार के होते हैं। एक सूर्य ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण। चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चांद एक सीध में आते हैं और पृथ्वी, सूर्य और चांद के बीच आ जाती है।

भारत में लग गया सूतक

चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। इस दौरान कोई भी कार्य करना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये एक अशुभ समय होता है। इस साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में भी मान्य होगा। बता दें कि चंद्रग्रहण का सूतक 8 बजकर 29 मिनट पर लग चुका है। जिस समय ग्रहण लगेगा उस वक्त इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इन मंत्र के जाप से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।

ग्रहण लगने पर इन मंत्रों का करें जाप

ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:।।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा।

ॐ ह्लीं दुं दुर्गाय: नम:।

ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:।

ॐ सों सोमाय नमः।

ॐ ऐं क्लीं सौमाय नामाय नम:।

ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः।

ये भी पढ़ें: कोर्ट ने कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने का दिया आदेश, पार्टी ने कहा- उच्च अदालत में देगें चुनौती

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular