Friday, July 5, 2024
HomeLifestyleHealth Tips: सावधान! ज्यादा आलू खाने वालों को हो सकती है ये...

Health Tips: सावधान! ज्यादा आलू खाने वालों को हो सकती है ये बीमारी

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Health Tips: सब्जियों में आलू का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। कुछ लोगों को आलू खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलू सेहत पर बहुत बुरा असर डालता है। क्योंकि इसे अधिक मात्रा में खाना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही इससे वजन भी बढ़ता है। अगर आप शरीर का वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं तो आपको आलू खाने से बचना चाहिए। खासकर डायबिटीज के मरीजों को आलू खाने से दूर रहना चाहिए। जो लोग तले हुए आलू खाते हैं उनकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

आलू खाने के नुकसान

गैस रोग

आलू खाने से गैस बनती है। गैस के लिए आलू को काफी हद तक जिम्मेदार माना जाता है। गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आलू का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए अगर आपको गैस की समस्या ज्यादा है तो आलू के सेवन से बचें। रोजाना आलू खाने से चर्बी बढ़ती है और गैस की समस्या हो जाती है।

मोटापा बढ़ता है

आलू खाने से मोटापा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप बढ़ते वजन को रोकना चाहते हैं तो आपको आलू खाना बंद करना होगा। आलू खाने से कैलोरी भी बढ़ती है।

ये भी पढ़े: Holi 2024: होली पर बनाएं टेस्टी बीटरूट चाट, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान

शुगर का लेवल

अगर आप शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको आलू खाने से बचना चाहिए। आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जिससे शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। अगर शरीर में शुगर लेवल न बढ़े तो आलू खाने से बचना चाहिए।

ब्लड प्रेशर

आलू खाने से BP बढ़ता है। शोध के मुताबिक, हफ्ते में चार या इससे ज्यादा बार पके हुए, उबले या मसले हुए आलू नहीं खाने चाहिए। जिससे ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर से बचने के लिए आलू खाना पूरी तरह बंद करना भी जरूरी नहीं है। लेकिन आपको एक लिमिट में ही खाना चाहिए।

ये भी पढ़े: Holi 2024: महिलाओं को मिला रोजगार, फल और सब्जियों से बन रहा ‘जैविक गुलाल’,…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular