Sunday, July 7, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंअमेरिकी वीजा रखने वाले हर 10 लोगों में एक भारतीय, अमेरिका ने...

अमेरिकी वीजा रखने वाले हर 10 लोगों में एक भारतीय, अमेरिका ने 2023 में 14 लाख भारतीयों को वीजा देकर तोड़ा रिकॉर्ड

India News (इंडिया न्यूज़),US Visa: वर्ष 2023 में भारतीयों को रिकॉर्ड संख्या में अमेरिका का वीजा मिला। भारत में अमेरिकी कांसुलर टीम के मुताबिक, पिछले साल 14 लाख अमरिकी वीजा प्रोसेस किए गए। वहीं, विजिटर वीजा अपॉइंटमेंट प्रतीक्षा समय में 75 फीसदी की कमी आई है। अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि दुनियाभर में अमेरिकी वीजा रखने वाले हर 10 लोगों में से अब एक भारतीय है।

भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने कहा कि अब दुनिया भर में हर 10 अमेरिकी वीजा आवेदकों में से एक भारतीय होते हैं।

आवेदनों में 60 प्रतिशत की तक हुई वृद्धि

एक बयान में कहा गया है कि, “2023 में भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने रिकॉर्ड 14 लाख अमेरिकी वीजा जारी किए। सभी वीजा वर्गों में मांग अभूतपूर्व था और 2022 की तुलना में आवेदनों में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय अब दुनिया भर में हर दस अमेरिकी वीजा आवेदकों में से एक हैं।”

2023 में 1.40 लाख से ज्यादा छात्रों को मिला वीजा

वहीँ, भारत में अमेरिकी कांसुलर टीम ने 2023 में 1.40 लाख से ज्यादा स्टूडेंट वीजा जारी किए। मालूम हो, यह किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है और लगातार तीसरे साल ऐसा हुआ है। मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई दुनियाभर में स्टूडेंट वीजा प्रोसेसिंग के लिए टॉप 4 केंद्र रहे। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा समय में अमेरिका में पढ़ रहे विदेशी छात्रों की संख्या 10 लाख से ज्यादा है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular