होम / Delhi Flood News: दिल्ली की सड़कें बनी नहर, ड्रोन वीडियो में कैद हुई चौंकाने वाली तस्वीरें

Delhi Flood News: दिल्ली की सड़कें बनी नहर, ड्रोन वीडियो में कैद हुई चौंकाने वाली तस्वीरें

• LAST UPDATED : July 11, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Delhi Flood News: देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद एक कॉलोनी की सड़कों पर बाढ़ जैसा नजारा देखने को मिला। ड्रोन वीडियो में कैद हुई तस्वीरें बताती हैं कि पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि सड़कें किसी नदी की तरह दिखाई देने लगीं।

स्थानीय निवासियों हुए परेशान

हाल के दिनों में लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली की सड़कों को जलमग्न कर दिया है। विशेष रूप से कॉलोनियों में स्थित सड़कों पर पानी भरने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर वाहन चालकों को वाहन छोड़कर पैदल ही चलना पड़ रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

बवाना मुनक नहर में देर रात बड़ा हादसा

दरअसल, दिल्ली को हरियाणा से पानी देने वाली बवाना मुनक नहर पर अचालक देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें, जेजे कॉलोनी की तरफ से नहर की दीवार टूट गई। जिसके कारण नहर का पानी आपपास के इलाकों में भर गया। जिससे वहां के लोगों का जनजीवन पुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। इस सिलसिले में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि,”मुनक नहर के बैराज से पानी गुरुवार सुबह उत्तर-पश्चिम दिल्ली में कॉलोनी के जे, के और एल ब्लॉक में घुस गया। जिससे स्थानीय लोगों के लिए मुसीबतें बढ़ गईं।”

दिल्ली पर बढ़ रहा है बाढ़ का खतरा

आपको बता दें कि, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से दिल्ली में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। राजधानी दिल्ली के कैचमेंट एरिया होने के नाते बारिश और पहाड़ों से आ रहे पानी की वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसलिए एक्सपर्ट्स ने दिल्ली में बाढ़ का खतरा बताया है।

ये भी पढ़े: Delhi Weather: दिल्ली में बारिश से बढ़ी उमस, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

ये भी पढ़े: Delhi Yamuna River: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने यमुना नदी के निचले स्तर का किया दौरा

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox