Monday, June 3, 2024
HomeTechजानें, ChatGPT-3 और गूगल के OpenAI में बेहतर कौन

India News (इंडिया न्यूज़) ; ChatGPT-3 VS OpenAI : अभी तक आपने सुना था गूगल पर सब मौजूद है लेकिन सबसे तेज नहीं का मामला फंस गया था। इसी कड़ी में आपके सवालों को सबसे तेज उत्तर मिलेगा। OpenAI ने लैंग्वेज मॉडल ChatGPT-3 लांच किया। OpenAI ने लैंग्वेज मॉडल ChatGPT-3 के आगे गूगल की धाकपर सवाल उठने लगता है। इसे अपनी बादशाहत पर धब्बा मानते हुए गूगल ने आखिरकार अपनी AI टेक्नोलॉजी Bard को लॉन्च कर दिया। बताया जाता है कि Bard को खासतौर पर OpenAI के पॉप्युलर लैंग्वेज मॉडल ChatGPT-3 को टक्कर देने के इरादे से गूगल लॉन्च किया।

बता दें, Bard को फिलहाल कंपनी ने कुछ टेस्ट के लिए उपलब्ध कराया है। और गूगल की योजना आने वाले दिनों में इस AI Tool को दुनियाभर में आम लोगों के लिए लॉन्च करने की है।

ChatGPT और Bard के बीच का अंतर

बता दें, पिचई ने Bard की क्षमता की जानकारी देते हुए अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘Bard क्रिएटिविटी के लिए एक आउटलेट, आपके सवालों के जवाब के लिए लॉन्चपैड और नई चीजों को स्पष्ट करने में मदद करेगा। आप इससे फुटबॉल में बेस्ट स्ट्राइकर की जानकारी लेने से लेकर अपनी स्किल को बढ़ाने जैसे काम कर सकते हैं।’

गूगल सीईओ पिचई की मानें तो फिलहाल Bard की सभी क्षमताओं के बारे में जानकारी आनी बाकी है। यानी अभी तक यह क्लियर नहीं हो पाया है कि Bard के जरिए क्या-क्या काम किए जा सकते हैं। लेकिन माना जा रहा है कि गूगल का यह चैटबॉट, OpenAI के ChatGPT की तरह एक समान होगा। हालंकि, एक स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यूजर्स, Bard से प्रैक्टिकल सवाल जैसे बेबी शावर को कैसे ऑर्गनाइज करें या फिर लंच में क्या है जैसे सवाल पूछ सकते हैं।

लेटेस्ट इवेंट के बारे में जानकारी देगा Bard

मालूम हो, Bard वेब से लेटेस्ट,हाई-क्वॉलिटी जवाब ढूंढकर यूजर्स को जानकारी देता है। बता दें कि ChatGPT आमतौर पर 2021 तक के डेटा की जानकारी ठीक से देता है और लेटेस्ट इन्फो को लेकर इसमें थोड़ी कठिनाई होती है। इसकी प्रमुख वजह ये है कि ChatGPT साल 2021 तक के डेटा पर ट्रेन किया गया है।

also read ; Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन ऐसे कैसे रुद्राभिषेक, महादेव पूरी करेंगे हर मनोकामना

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular