Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेवलVietnam Tourism Places: घूमने का मजा हो जाएगा डबल जब हजार रुपये...

Vietnam Tourism Places: घूमने का मजा हो जाएगा डबल जब हजार रुपये उठाएंगे इन जगहों का लुफ्त

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Vietnam Tourism Places: दुनिया में बहुत सी ऐसी जगह हैं जहा भारतीय रुपया बहुत ताकतवर माना जाता है। इस खबर में हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप अगर भारत से एक हजार रुपये लेकर जाते हैं तो वहां इसकी कीमत लाखों में होती है। उस देश का नाम है-वियतनाम। पर्यटन के लिए यह जगह पहली पसंद है। हर साल यहां लाखों पर्यटक घूमने क लिए आते हैं। तो चलिए आपको ले चलते हैं इस खूबसूरत से देश के सफर पर।

सबसे ज्यादा सर्च के लि में है इस देश का नाम

वियतनाम दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। पर्यटक यहां घूमने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। गूगल डेस्टिनेशन इनसाइट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च से जून तक वियतनाम 7वां सबसे सर्च किया जानी जगह है।

लाखों में बदल सकते हैं हजार रुपये

अगर आप वियतनाम घूमने का मन बना रहे हैं तो आप यहां कम पैसे में लाखों रुपये का मजा उठा सकते हैं। बता दें,
यहां एक हजार भारतीय रुपया 2,91,000 वियतनामी डोंग हो जाता है। तो हुआ न हजार रुपये में लाखों का आनंद।

वियतनाम में घूमने वाली जगह

वियतनाम घूमने जा रहे हैं तो हानोई जरूर जाइए, हा लॉन्ग बे अपनी अनूठी चूना पत्थर संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध है, यहां समुद्र तट का भी आनंद ले सकते हैं। बाई चाय पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।

इस आइसलैंड के दृश्य का लें आनंद

इसके अलावा यहां फु क्वोक नाम का आइसलैंड है। जो काफी फेमस है। यह द्वीप मुख्य रूप से फु क्वोक नेशनल पार्क से घिरा हुआ है। हालांकि, द्वीप का मुख्य आकर्षण इसके खूबसूरत समुद्र तट हैं।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular