Thursday, May 9, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Holi 2024: होली पर रिलीज हुई ये शानदार फिल्में, जानें बॉक्स ऑफिस...

Holi 2024: होली पर रिलीज हुई ये शानदार फिल्में, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Holi 2024: होली का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। कई बड़े सितारों ने भी अपनी फिल्में रिलीज करने के लिए होली को चुना। ऐसे में पिछले डेढ़ दशक में होली पर रिलीज होने वाली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, कई बॉलीवुड फिल्में होली पर रिलीज हुईं। कई बड़े सितारों ने भी अपनी फिल्में रिलीज करने के लिए होली को चुना। ऐसे में आइए तथ्यों के आधार पर जानते हैं कि पिछले डेढ़ दशक में होली पर रिलीज हुई किन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

2012 से 24 तक होली पर रिलीज हुईं ये फिल्में और इतना कलेक्शन किया

  • कहानी- 2012- विद्या बालन- 59.26 करोड़- सुपरहिट
  • चार दिन की चांदनी-2012- 05.06 करोड़- फ्लॉप
  • हिम्मतवाला- 2013- अजय देवगन- 45 करोड़- फ्लॉप
  • बेवकूफियां- 2014- आयुष्मान खुराना- 14 करोड़, फ्लॉप
  • डर्टी पॉलिटिक्स- 2015-7 करोड़- फ्लॉप
  • रॉकी हैंडसम- 2016- 26.42 करोड़- फ्लॉप
  • बद्रीनाथ की दुल्हनिया- 2017, वरुण धवन- 116 करोड़, सुपरहिट
  • परी- 2018- 26.25 करोड़-अनुष्का शर्मा- औसत
  • केसरी- 2019- अक्षय कुमार- 153 करोड़- सुपरहिट
  • बागी 3-2020-टाइगर श्रॉफ-97 करोड़- फ्लॉप
  • साइना- 2021- परिणीति चोपड़ा- 1.25 करोड़- फ्लॉप
  • बच्चन पांडे-2022-अक्षय कुमार-52 करोड़- फ्लॉप
  • तू झूठी मैं मक्कार- 2023- रणबीर कपूर- 146 करोड़, औसत

ये भी पढ़े: Holi 2024: इस बार दिल्ली में होली पर करोड़ो के कारोबार का अनुमान, जमकर…

होली पर ये तीन फिल्में आई सबसे आगे

जैसा कि आप देख सकते हैं होली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुईं। लेकिन इस दौरान कुछ फिल्में चलीं और कुछ नहीं चलीं। चलना या न चलना इंसान के वश में नहीं है, बात तो वही है जो जनता को पसंद है। पिछले 15 सालों में 13 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं। लेकिन इनमें से 7 फिल्में फ्लॉप रहीं। अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने 153 करोड़ रुपये की कमाई की और ये फिल्म पहले नंबर पर है। दूसरे स्थान पर रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार है, जिसने 146 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरी फिल्म का नाम बद्रीनाथ की दुल्हनिया है। इस फिल्म ने कुल 116 करोड़ रुपये की कमाई की।

ये भी पढ़े: Delhi: आम आदमी पार्टी नही खेलेंगी होली, केजरीवाल को रिहा करने की कर रहे है…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular