Thursday, May 9, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Vedaa Teaser: जॉन अब्राहम की नई फिल्म 'वेदा' का टीजर हुआ रिलीज,...

Vedaa Teaser: जॉन अब्राहम की नई फिल्म 'वेदा' का टीजर हुआ रिलीज, फुल एक्शन में दिखे स्टार

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Vedaa Teaser: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेदा’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ फुल ऑन एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर में शरवरी वाघ को सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाते हुए देखा जा सकता है। जॉन अब्राहम उनके रक्षक बनकर उनसे युद्ध लड़ते नजर आएंगे। दोनों स्टार्स का मुकाबला विलेन अभिषेक बनर्जी से होने वाला है।

जानें कब होगी रिलीज़

‘वेदा’ के टीजर की शुरुआत शरवरी वाघ के एक्शन लोडेड अवतार से होती है। जो अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष करती नजर आ रही हैं। इसके बाद एंट्री होती है जॉन अब्राहम की जो कहते हैं- मुझे लड़ना नहीं आता, मैं सिर्फ लड़ना जानता हूं। इसके बाद जब उनके दुश्मनों ने उनकी पहचान पूछी तो उन्होंने खुद को पिता बताया। ‘वेदा’ के टीजर में तमन्ना भाटिया की झलक भी देखने को मिल रही है। फिल्म में तमन्ना और जॉन की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़े: Internet Safety: हैकर्स से रहना चाहते हैं सेफ तो बदल लें ये 5 आदत,…

‘वेदा’ 12 जुलाई को रिलीज होगी

जी स्टूडियो द्वारा निर्मित एक्शन फिल्म ‘वेदा’ का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया भी फिल्म के स्टारकास्ट में है। ‘वेदा’ 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

डेढ़ साल बाद पर्दे पर वापसी

आपको बता दें कि जॉन अब्राहम ‘वेदा’ के जरिए डेढ़ साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। एक्टर को आखिरी बार शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ में देखा गया था। फिल्म में जॉन विलेन के किरदार में नजर आये थे और फिल्म पर्दे पर हिट रही थी।

ये भी पढ़े: BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में निकली बंपर भर्ती, जल्द ऐसे करें अप्लाई

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular