Monday, May 20, 2024
HomeDelhiDelhi: CP में अकेली बैठी लड़की 1 सेकंड में बनी दुल्हन, जानें...

Delhi: CP में अकेली बैठी लड़की 1 सेकंड में बनी दुल्हन, जानें क्या है मामला 

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर हैरानी होती है। दिल्ली के CP का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप चौंक जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बेंच पर अकेली बैठी है, तभी एक लड़का आता है और उसकी मांग में सिन्दूर लगा देता है।

मारा थप्पड़!

लड़की फोन पर बात कर रही है, तभी काले रंग की टी-शर्ट पहने एक लड़का पीछे से आता है और लड़की की मांग में सिन्दूर लगा देता है। लड़की इस हरकत से हैरान है। गुस्से में आकर वह लड़के को सरेआम थप्पड़ मारने लगती है। इस पूरी घटना को वहां से गुजरने वाले लोग देख लेते हैं और अपना रास्ता बदल लेते हैं। उनके पास से एक बुजुर्ग आदमी गुजरता है, लेकिन उसे देखकर वह भी आगे बढ़ जाता है। इस वीडियो को @rkramaad_009 ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। जब हमने इस पूरे मामले की जांच की तो पाया कि यह मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो में दिख रहे लड़की और लड़का पहले से शादीशुदा हैं। वे आए दिन ऐसे वीडियो शेयर करते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत उचित है? आसपास के लोगों को इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं होगी कि ये लोग पहले से ही शादीशुदा हैं। ऐसे में कई शरारती लड़के ऐसे वीडियो देखकर शरारत कर सकते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के वीडियो बनाना बिल्कुल गलत है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग

ये भी पढ़े: BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में निकली बंपर भर्ती, जल्द ऐसे करें अप्लाई

इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये लोग पहले से ही शादीशुदा हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि लाखों लोग इसे शेयर कर चुके हैं। इसे 6 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 12 सौ से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। शंभू नाम के यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि गाली देने से पहले किसी के बारे में जानना चाहिए, ये दोनों पहले से शादीशुदा हैं। अंजलि नाम की यूजर ने लिखा है कि ऐसे लोगों ने सिन्दूर को मजाक बना दिया है। इन लोगों को शर्म भी नहीं आती। एक ने लिखा है कि भाई अगर प्रैंक करते हो तो ठीक से करो।

ये भी पढ़े: http://Vedaa Teaser: जॉन अब्राहम की नई फिल्म ‘वेदा’ का टीजर हुआ रिलीज, फुल एक्शन…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular