Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़राधिका मर्चेंट और अनंत अम्बानी के प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में ही क्यों...

राधिका मर्चेंट और अनंत अम्बानी के प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में ही क्यों हो रहे? दूल्हे राजा ने खुद बताई वजह

India News (इंडिया न्यूज),Anant Radhika Pre Wedding functions: इन दिनों मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी खूब चर्चा में है। जल्द ही अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले गुजरात के जामनगर में होने वाले प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह समारोह बेहद भव्य होने वाला है जिसमें देश-विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां हिस्सा लेने वाली हैं। क्या आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि ये समारोह जामनगर में ही क्यों हो रहे हैं? तो इस सवाल का जवाब खुद दूल्हे राजा (अनंत अम्बानी ) ने दिया है।

दूल्हे राजा ने बताई वजह

बता दें, मुकेश अम्बानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक हैं, उन्होंने हाल ही में एक निजी चैनल से एक्सक्लूसिव बातचीत की थी। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में ही क्यों हो रहे हैं. दरअसल अनंत ने बताया कि उनके परिवार की जड़ें जामनगर से जुड़ी हुई हैं। पूरे परिवार का गुजरात से खास लगाव है।

दादी और पापा-माँ ने दिया आइडिया

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अनंत ने कहा कि उनकी दादी और माता-पिता ने यह विचार दिया कि हमें प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में ही आयोजित करना चाहिए। वास्तव में, यह उनकी दादी ही थीं जिन्होंने जामनगर शहर की स्थापना की थी। अनंत ने अपने बचपन का काफी समय जामनगर में बिताया। उनका वहां बहुत मन है. अनंत ने कहा कि मुंबई उनका घर है, लेकिन उनका दिल जामनगर में बसता है।

जानें कब होगी शादी?

अनंत के मुताबिक, जामनगर में समारोह करने से उन्हें वहां के लोगों और सहकर्मियों के साथ जश्न मनाने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि यह भव्य प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से शुरू होगा और 3 मार्च तक चलेगा। सभी कार्यक्रम गुजरात के जामनगर स्थित अंबानी हाउस में होंगे। हालांकि, शादी की तारीख पर अभी तक कोई अपडेट नहीं है कि यह कब होगी।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular