ट्रेंडिंग न्यूज़

गगनयान मिशन के लिए क्यों नहीं चुनी गई महिला एस्ट्रोनॉट?ISRO ने बताई क्या थी वजह

India News (इंडिया न्यूज़), Gaganyaan women: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार(27 फरवरी) को उन 4 अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की जो देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन ‘गगनयान’ के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम के पास थुम्बा में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया। यहां उन्होंने बताया कि ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला गगनयान मिशन के लिए नामित अंतरिक्ष यात्री हैं।

PM ने इन चारों को अंतरिक्ष यात्री पंख प्रदान किये। पीएम मोदी ने इस दौरान देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में महिलाओं की अहम भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं चंद्रयान और गगनयान जैसे अंतरिक्ष अभियानों का अहम हिस्सा हैं और उनके बिना यह संभव नहीं होता। हालाँकि, अब सवाल उठ रहा है कि गगनयान मिशन के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में कोई महिला क्यों नहीं है?

ISRO ने बताई वजह

इसे लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन एस सोमनाथ का बयान आया है। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत मने कहा ‘उन्हें भविष्य में महिला अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष उड़ानों पर भेजने में खुशी होगी। सोमनाथ ने कहा, ‘भारत को जल्द ही मिशन विशेषज्ञों की जरूरत होगी। महिलाएं अंतरिक्ष यात्री के रूप में इस भूमिका में अच्छी तरह फिट बैठ सकती हैं। फिलहाल, गगनयान के पहले कुछ मिशनों को क्रू द्वारा अंजाम दिया जाएगा जिनका चयन हो चुका है और वे प्रशिक्षित हैं।

इसके अलावा, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक और भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के बड़े चेहेरे डॉ. उन्नीकृष्णन नायर ने भी भविष्य की योजना बताई। उन्होंने कहा कि भविष्य में महिलाओं को जरूर शामिल किया जाएगा, क्योंकि इसरो के लिए सिर्फ प्रतिभा मायने रखती है, लिंग नहीं।

 

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago