Friday, July 5, 2024
HomeAstrologySurya Dev Upay: सुबह उठकर सूर्य को जरूर दे जल, ध्यान में...

India News (इंडिया न्यूज़), Surya Dev Upay, दिल्ली: सूर्य आराधना के लिए रविवार का दिन सबसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। रविवार के दिन सूर्य की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। सूर्य देव के दर्शन के साथ अगर हम सूर्य आराधना भी कर लें, तो सूर्य देव कृपा हम पर बनी रहती हैं। बता दे रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है। सूर्य देव को हिरण्यगर्भ भी कहा जाता है। सभी लोगों को सुबह उठकर सूर्य को जल जरुर देना चाहिए, अगर आप रोज ऐसा नहीं कर पा रहें तो रविवार के दिन तो जरुर करें।

सूर्य देव को जल देना का फायदा

सूर्य देव को जल देने का फायदा आपको और आपके परिवार को जरुर मिलता है। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। उगते सूर्य को नमस्कार करने के बहुत फायदे हैं। ऐसा करने से आप प्रगति की राह पर आगे बढ़ते हैं।

जल देते समय करें ये काम
  • सूर्य पूजा के लिए तांबे की थाली और तांबे के लोटे का प्रयोग करें।
  • जल में लाल चंदन और लाल फूल भी चढ़ाएं।
  • जल के साथ सूर्य के साथ दीपक भी जलाएं।
  • लोटे में जल के साथ चुटकी लाल चंदन डालें।
  • सूर्य को जल चढ़ाते समय ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जप करें।
  • अर्घ्य समर्पित करते समय नजरें लोटे के जल की धारा की ओर रखें।
  • जल की धारा में सूर्य का प्रतिबिम्ब एक बिन्दु के रूप में जल की धारा में दिखाई देगा।
  • सूर्य देव की आरती करें।
  • सात प्रदक्षिणा करें व हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

 

ये भी पढ़े: जानिए नोट वापसी के बाद इस तरह पूरी की जाएगी कैश की कमी, SBI के चेयरमैन ने बताया तरीका

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular