Saturday, July 6, 2024
HomeAstrologyVastu Tips: हाथ से इन चीजों का गिरना होता है अशुभ, इग्नोर...

Vastu Tips: हाथ से इन चीजों का गिरना होता है अशुभ, इग्नोर न करें, झेलनी पड़ेगी...

India News (इंडिया न्यूज़), Vastu Tips: हाथों से फिसलकर चीजों को गिरना तो आम बात है। लेकिन अगर आपके साथ ऐसा बार बार होता है, फिर तो आपके सावधान रहने की जरूरत है। बार बार आपके हाथों से चीजों का गिरना किसी तरह के संकट के आने का इशारा हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो हाथों से लगातार चीजों का गिरना अशुभ संकेत हो सकता है। खासतौर पर आपको हाथों से सफेद चीजों के गिरने को तो बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

नमक गिरना आर्थिक संकट का इशारा

अगर आपके हाथों से बार बार नमक गिरता है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। माना जाता है कि नमक का गिरना आर्थिक संकट की ओर इशारा करता है।

दूध के फैलने को समझे चेतावनी

अक्सर जब हम गैस पर दूध गरम करते हैं या उबालते हैं तो उस वक्त लापरवाही के चलते दूध उबलकर बाहर निकल जाता है। इसे नजरअंदाज ना करें, बल्कि इसे एक तरह की चेतावनी समझे। दूध का फैलना जीवन में बड़ी समस्याओं के आने का संकेत हो सकता है।

चावल गिरने से नाराज होती हैं मां संतोषी

माना जाता है कि हाथ से चावल गिरना मां लक्ष्मी के नाराज होने की ओर इशारा देता है। ऐसे में लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों की उन्नति और संपन्नता ठप पड़ सकती है।

Disclaimer- ये आर्टिकल केवल सामान्य मान्यताओं को अभिव्यक्त करता है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular