Saturday, July 27, 2024
HomeBreaking NewsCBSE 10th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां...

CBSE 10th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां से करिए चेक

India News Delhi (इंडिया न्यूज), CBSE 10th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड ने 2024 के 10वीं के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in, और cbseresults.nic.in पर जारी किया है। छात्र इसे उमंग और डिजिलॉकर ऐप्स पर भी देख सकते हैं।

CBSE 10th Result 2024: ऐसे करे चेक

CBSE बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम 2024 को जारी किया है और अब छात्र-छात्राएं अपने परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए आपको कुछ सरल चरणों का पालन करना होगा।

1- सबसे पहले, आपको ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाना होगा।

2- वहां, आपको 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

3- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर, रोल कोड आदि जानकारी दर्ज करनी होगी।

4- अब, आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। आप इसे देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं। आप चाहें तो प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं जो भविष्य में काम आ सकता है।

CBSE 10th Result 2024: उमंग ऐप से ऐसे करे चेक

सीबीएसई बोर्ड के 10वीं रिजल्ट को चेक करने के लिए अब आप उमंग ऐप या वेबसाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां, हम आपको उमंग ऐप के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के चरणों के बारे में बता रहे हैं।

1- सबसे पहले, आपको उमंग ऐप डाउनलोड करना होगा या उसकी ऑफिशियल वेबसाइट web.umang.gov.in पर जाना होगा।

2- अकाउंट बनाने के लिए, अपने मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉग इन करें।

3- उमंग ऐप में, सीबीएसई कक्षा 10 के मार्कशीट टैब पर क्लिक करें।

4- अब, आपको अपने सीबीएसई कक्षा 10 के एडमिट कार्ड में दर्ज एडमिट कार्ड आईडी, रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।

5- अंत में, आप अपनी सीबीएसई कक्षा 10 की मार्कशीट को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular