Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Excise policy case :सिसोदिया और संजय सिंह को नहीं मिली राहत,...

Delhi Excise policy case :सिसोदिया और संजय सिंह को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

India News Delhi(इंडिया न्यूज),Delhi Excise policy case: दिल्ली शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी के दोनों बड़े नेताओं को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सामने आई रही जानकारी के अनुसार, अदालत ने AAP सांसद संजय सिंह औऱ दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 19 मार्च तक बढ़ा दी है।

एक बार फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

इससे पहले 2 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आप सांसद संजय सिंह और मनीष सिसौदिया को लेकर सुनवाई हुई थी. इस दौरान कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत 5 दिन के लिए बढ़ा दी थी। दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत की अवधि आज खत्म हो रही थी जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गई है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीते साल दोनों की हुई थी गिरफ्तारी

मालूम हो, बीते साल फरवरी 2023 को आप नेता मनीष सिसोदिया को CBI ने गिरफ्तार किया था। तब उन्हें केंद्रीय एजेंसी द्वारा दिल्ली आबकारी विभाग मामले में घंटों तक चली पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया था वहीँ, संजय सिंह को अक्टूबर 2023 में इसी मामले में ED ने गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular