Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsFarmer Protest : किसानों का दिल्ली कूच दो दिन के लिए रुका,...

Farmer Protest : किसानों का दिल्ली कूच दो दिन के लिए रुका, जानिए किसानों ने क्या कहा

India News (इंडिया न्यूज़),Farmer Protest : किसान आंदोलन जिसमें कई राज्‍यों के किसानों ने बुधवार (2I फरवरी) को ‘दिल्ली चलो’ मार्च फिर से शुरू कर दिया था, शाम होते-होते एक नए मोड़ पर पहुंच गया। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि दिल्ली मार्च दो दिन के लिए स्थगित किया गया है। अब वह परसों यानी शुक्रवार शाम को वे अगली कार्रवाई का खुलासा करेंगे।

किसान किसानों के पक्ष में ले निर्णय, गजीत सिंह डल्लेवाल

वहीँ, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली की ओर करेंगे। किसानों के राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ने की योजना के बीच उन्होंने कहा, हमारा इरादा शांति भंग करने का नहीं है। किसान नेता ने केन्द्र सरकार पर किसानों की मांगों के संबंध में देरी की नीति अपनाने का आरोप लगाया और सरकार से किसानों के पक्ष में निर्णय लेने की अपील की।

किसान प्रदर्शनकारियों ने किया पुलिस पर हमला, 12 जवान घायल 

वहीँ, इससे पहले हरियाणा पुलिस ने जानकारी दी है कि दाता सिंह-खनोरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियो ने पराली में मिर्च पाउडर डालकर पुलिस का घेराव किया, जिससे उन्हें परेशानी हुई। पुलिस ने यह भी बताया कि किसानों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी, गंडासे से हमला किया जिससे 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular