Friday, July 5, 2024
HomeBreaking Newsमनोज तिवारी के खिलाफ मैदान में उतरे कन्हैया कुमार, नार्थ ईस्ट दिल्ली...

मनोज तिवारी के खिलाफ मैदान में उतरे कन्हैया कुमार, नार्थ ईस्ट दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Congress Candidate List: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट से टिकट दिया है। इस बार कन्हैया कुमार बिहार की बेगुसराय की जगह दिल्ली में बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

वहीँ, कांग्रेस ने उदित राज को उत्तर पश्चिमी दिल्ली (SC सीट) से कैंडिडेट बनाया है। इसके अलावा चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को मैदान में उतारा गया है।

ये भी पढ़े: Iran Israel War: दूसरे विश्वयुद्ध में कितनी हुई थी तबाही, दुनिया ने कितना नुकसान…

दिल्ली में तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस

बात दें,राष्ट्रीय राजधानी की 7 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। समझौते के तहत AAP 4 और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पहले ही अपने खाते की सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

ये भी पढ़े: Delhi Play Schools: CA की पोस्ट हुई वायरल, कहा “मेरी पढाई से ज़ादा खर्चा..

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular