Monday, May 20, 2024
HomeCrimeDelhi Crime: गोलीबारी में ASI की मौत, एक गंभीर, और आरोपी ने...

Delhi Crime: गोलीबारी में ASI की मौत, एक गंभीर, और आरोपी ने ली खुद की जान!

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Delhi Crime: दिल्ली के नंदनगरी में एक दुखद घटना सामने आयी है। इस घटना के अनुसार एक व्यक्ति ने दो लोगों को गोली मारी और फिर खुदको गोली मारकर अपना जीवन भी खत्म कर लिया। यह घटना दिन के लगभग 11:45 बजे दिल्ली के मीत नगर फ्लाईओवर पर हुई। यह घटना तब घटिक हुई तब एक व्यक्ति ने अचानक गोली चलानी शुरू कर दी। इस वजह से पुलिस के एक असिस्टेंट की मौत हो गयी और साथ ही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: Petition Against PM Modi: PM मोदी के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील, जानिए क्या है मामला

Delhi Crime: ASI की मौत!

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम मुकेश कुमार था। उसने अचानक गोलीबारी शुरू की, जिसमें पहले एक बाइक पर सवार व्यक्ति को गोली मारी, लेकिन उसे कोई चोट नहीं आई। फिर उसने एक पुलिस अधिकारी, दिनेश शर्मा को गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। एक और व्यक्ति, अमित कुमार, भी उस घटना में शामिल थे जिसको बताया जा रहा हैं कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। उनसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी ने ली खुद की जान!

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि दिनेश शर्मा एक समर्पित पुलिस अधिकारी थे। वे असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर दिल्ली में काम कर रहे थे। जब उन्हें गोली लगी तो वह अपनी मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे। चोट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही जो घायल शख्स था उसकी पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। उसकी उम्र 30 साल है। वह शिव विहार, करावल नगर का निवासी है| हम आपको बता दें कि उनके कमर में गोली लगी है। जब उन्हें गोली लगी तो वह उस समय अपनी स्कूटी से जा रहे थे। तुरंत ही उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस सबके बाद भी आरोपी थमा नहीं। उसने एक ऑटो वाले से चलने को कहा मगर ऑटो चालाक ने इंकार कर दिया। फिर उसने ऑटो चालक पर भी गोली चला दी मगर खुशकिस्मती से गोली उन्हें नहीं लगी| उसके बाद पीछे बैठ कर मुकेश ने खुद को भी गोली मारी और आत्महत्या कर ली। हम आपको बता दे कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular