Wednesday, May 15, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Fire: अलीपुर में पेंट फैक्ट्री में लगी आग, अब तक 11...

Delhi Fire: अलीपुर में पेंट फैक्ट्री में लगी आग, अब तक 11 लोगों की हुई मौत

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Fire: दिल्ली के अलीपुर स्थित एक पेंट फैक्ट्री में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। आग में करीब 11 लोगों की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा आग में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले सभी लोग पेंट गोदाम में काम करते थे। दमकल की 22 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लगी (Delhi Fire)

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने की सूचना शाम 5.25 बजे मिली और 22 फायर टेंडर तैनात किए गए। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। ज़्यादातर मृतकों की पहचान करना मुश्किल है। उनके शरीर पूरी तरह से जल चुके हैं। मृतक फैक्ट्री के ही मजदूर बताये जा रहे हैं। वे आग बुझाने में लगे थे तभी आग लग गयी। इसी दौरान पेंट बनाने वाले केमिकल का ड्रम फट गया।

दमकल की 22 गाड़ियों ने आग बुझाई

सूचना मिलने पर दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। देर रात तक झुलसे लोगों की पहचान नहीं हो सकी। आग में झुलसे कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया। 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फैक्ट्री में लगी भीषण आग की घटना में बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। फैक्ट्री के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular