Thursday, May 9, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Fire: मंडोली इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की...

Delhi Fire: मंडोली इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Fire: उत्तर पूर्वी दिल्ली के मंडोली इलाके में दोपहर 12:05 बजे आग लगने की सूचना मिली। दिल्ली के मंडोली इलाके में एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी सामने आई है। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। आग लगने की जानकारी सुबह करीब 12:05 बजे मिली। तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

फैक्ट्री में लगी भीषण आग 

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि फैक्ट्री के अंदर कोई फंसा है या नहीं, लेकिन दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले साल जनवरी महीने में मुंडका की एक फैक्ट्री में आग लग गई थी। जहां 2022 में भी आग लगी थी। इस अग्निकांड में कई लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़े: High Court: CDS में महिला अफसरों की भर्ती पर रक्षा मंत्रालय को HC का…

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

सूचना मिली और दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। सूचना मिलते ही एक के बाद एक दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाना शुरू किया।

ये भी पढ़े: Amanatullah Khan: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने दी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular