Monday, May 20, 2024
HomeDelhiDelhi Pollution: पूर्वी हवाओं से सुधरी दिल्ली की एयर क्वालिटी, AQI में...

Delhi Pollution: पूर्वी हवाओं से सुधरी दिल्ली की एयर क्वालिटी, AQI में गिरावट

India News Delhi(इंडिया न्यूज़), Delhi Pollution: दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। साथ ही साथ AQI की क्वालिटी मध्यम श्रेणी में दर्ज की गया है। यह खबर दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से शहर में AQI ‘खराब’ चल रही थी। नमी से भरी पूर्वी हवाओं के कारण पलूशन में कमी आई है और हवा में धूल के कणों की मात्रा भी कम हो गई है। इससे AQI में 40 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। इस बदलाव के साथ, दिल्ली-एनसीआर के लिए दो और अच्छी खबरें हैं।

Delhi Pollution: बारिश की है सम्भावना

आने वाले दिनों में दिल्ली के लिए खुशखबरी का सिलसिला जारी है। दूसरी अच्छी खबर के रूप में, शनिवार और रविवार को मौसम विभाग (IMD) ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को तेज पूर्वी हवाओं का असर दिखाई देगा, जबकि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के साथ दिल्ली-एनसीआर में बारिश की उम्मीद है। इसके बाद, बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट की आशंका है। बारिश से पलूशन में भी कमी आने की संभावना है, जो दिल्लीवासियों के लिए एक और राहत हो सकती है।

बदलेगा मौसम का मिजाज

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम के मिजाज में फिर से बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक शहर में पूर्वी हवा बहेगी, जो मौसम को ठंडा और पलूशन को कम करने में मदद करेगी। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। बुधवार को न्यूनतम पारा 27.5 डिग्री था, जिससे मौसम में ठंडक आई और धूल को कम करने में मदद मिली। इससे रविवार तक हवा की दिशा मुख्य रूप से पूर्वी या दक्षिण-पूर्वी होगी। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं दिल्ली की ओर चलती हैं, जिससे मैदानी इलाकों में नमी आती है। इससे अगले चार दिनों तक मौसम ठंडा रहेगा और पलूशन भी कम होगा। यह दिल्लीवासियों के लिए तीसरी अच्छी खबर है।

Delhi Pollution: AQI की रिपोर्ट

दिल्ली का AQI मई के बाद से लगातार छह दिनों तक 200 से अधिक रहा, जिससे यह मई में दिल्ली की वायु क्वालिटी का सबसे खराब दौर बन गया है। लगातार नौ दिन AQI ‘खराब’ दर्ज किया गया है। मंगलवार को सीजन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular