Thursday, May 9, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Weather: दिल्ली वालों को मिली बड़ी राहत, धूल भरी आंधी के...

Delhi Weather: दिल्ली वालों को मिली बड़ी राहत, धूल भरी आंधी के साथ हुई तेज बारिश

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather:  दिल्ली वालों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। अचानक से कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी और हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया था।

अचानक बदला मौसम

दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में बारिश के साथ-साथ लोगों को धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ा। दिल्ली और नोएडा में अचानक मौसम में बदलाव हुआ और काले बादल छा गए, जिसके बाद जोरदार बारिश होने लगी। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई।

ये भी पढ़ेंः- पाकिस्तानी एक्ट्रेस चर्चा में, पब्लिक इसके पीछे पड़ी

पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार, गोकुल पुरी, शास्त्री इलाके में तेज हवाओं के कारण पेड़ जोर-जोर से हिलने लगे। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई थी। हालांकि, आज बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। इस सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः- ऐसी महिलाओं से कोसों दूर रहे लड़के वरना बर्बादी पक्की

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular