Sunday, May 12, 2024
HomeDelhi'ये लोग इतना गिर सकते हैं तो...'; चंडीगढ़ मेयर चुनाव रिजल्ट को...

'ये लोग इतना गिर सकते हैं तो...'; चंडीगढ़ मेयर चुनाव रिजल्ट को लेकर CM केजरीवाल ने BJP पर बोला हमला

India News(इंडिया न्यूज),Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव रिजल्ट को लेकर दिल्ली सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने BJP पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।”

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP ने हासिल की जीत

चंडीगढ़ के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने जीत हासिल की। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के कुलदीप कुमार को मात दी। बता दें, इस चुनाव में AAP और कांग्रेस ने गठबंधन किया था। समझौते के तहत आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए प्रत्याशी खड़ा किया था। कांग्रेस ने वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर पदों के लिए अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे।

8 वोट अवैध होने पर भड़की AAP

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर ने 16 वोट हासिल किए। वहीं कुलदीप को 12 वोट मिले। 8 वोट अवैध घोषित किए गए। अवैध घोषित किए गए वोटों को लेकर AAP और कांग्रेस ने धांधली का आरोप लगाए हैं। इस मामले में आप की एक पार्षद ने कहा कि हम हाई कोर्ट जाएंगे । आज BJP ने धोखे से जीत हासिल की है। मेरे हाथ से बैलेट छीन लिया गया। 8 वोट अवैध कैसे हो सकते हैं?

ALSO READ ; डेंगू को लेकर चलेगा अभियान, अस्पताल होंगे तैयार: सौरभ भारद्वाज

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular