Thursday, May 9, 2024
HomeBreaking NewsNCERT: 12वीं किताब से बाबरी विध्वंस चैप्टर हटा, अब स्टूडेंट पढ़ेंगे राम...

NCERT: 12वीं किताब से बाबरी विध्वंस चैप्टर हटा, अब स्टूडेंट पढ़ेंगे राम मंदिर आंदोलन की कहानी!

India News Delhi (इंडिया न्यूज), NCERT: 12वीं की नई NCERT की किताबों में बड़ा बदलाव किया गया है। पिछले सिलेबस में जिस प्रमुख घटना का उल्लेख था, उसे हटा कर नए सिलेबस में एक नया अध्याय शामिल किया गया है। अब छात्रों को अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन के बारे में पढ़ाया जाएगा। नये सिलेबस के अनुसार, पहले के पैराग्राफ में विवादित बाबरी मस्जिद के ढांचे के विध्वंस, हिंदुत्व की राजनीति और 2002 के गुजरात दंगों के बारे में जो था, उसे बदल कर अब राम जन्मभूमि मंदिर के विवाद के बारे में लिखा गया है। इसके साथ ही, सिलेबस में माइनॉरिटीज से जुड़े कई संदर्भों को भी हटा दिया गया है। यह घटना देश की राजनीति में कई बदलावों को लेकर आई और हिंदुत्व की राजनीति में बीजेपी का उदय हुआ। लेकिन नए सिलेबस में इस पैराग्राफ को बदल दिया गया है। अब यह विवाद अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के बारे में है। सदियों पुराने कानूनी और राजनीतिक विवाद ने भारतीय राजनीति को बहुत प्रभावित किया, और इसने कई राजनीतिक परिवर्तनों को जन्म दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है। इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए, NCERT ने छात्रों को नए संदर्भ में विशेष ध्यान देने का निर्णय किया है।

अब छात्र पढ़ेंगे राम मंदिर आंदोलन!

नये पैराग्राफ में आयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर पर सदियों पुराने कानूनी और राजनीतिक विवाद के बारे में लिखा गया है। इसमें बताया गया है कि इस विवाद ने भारतीय राजनीति को कई बदलावों का सामना करना पड़ा और राजनीतिक परिवर्तनों को जन्म दिया। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। NCERT ने यह बदलाव करते हुए दिखाया कि छात्रों की राजनीतिक और सामाजिक समझ को मजबूत करने के लिए आधुनिक और महत्वपूर्ण विषयों को समाहित किया जा रहा है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular