Thursday, May 9, 2024
HomeFestivalsHoli 2024: होली पर बनाएं खट्टे-मीठे दही भल्ले, खाने वाले करेंगे तारीफ

Holi 2024: होली पर बनाएं खट्टे-मीठे दही भल्ले, खाने वाले करेंगे तारीफ

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Holi 2024: त्योहारों का मौसम आते ही एक अलग ही माहौल हो जाता है। चारों तरफ उत्साह है। बाजारों में खाने-पीने की चीजें दिखने लगती हैं। दरअसल, होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ खाने की विविधता के कारण भी लोगों को पसंद आता है। होली पर कई जगहों पर पार्टियों का आयोजन किया जाता है। जिसके चलते होली आते ही लोग अपने घरों में तरह-तरह के नाश्ते बनाते हैं।

इसमें गुझिया, पापड़, नमकीन, मठरी और न जाने क्या-क्या शामिल है। अगर आप इस बार अपने मेहमानों को कुछ अलग परोस कर उनका दिल जीतना चाहते हैं तो आप अपने घर पर बाजार जैसा दही भल्ला बना सकते हैं। आज की इस खबर में हम आपको आसान तरीके से ऐसे दही भल्ले बनाना सिखाएंगे, जो देखने में बिल्कुल हलवाई की तरह लगेंगे। अगर आप दही भल्ला बनाने की सोच रहे हैं तो इसकी सिंपल रेसिपी नोट कर लें।

दही भल्ला बनाने के लिए सामग्री

  • मूंग दाल- 1/2 कप
  • उड़द दाल – 1/2 कप
  • दही – 2 कप
  • भुना जीरा पाउडर – 2 चुटकी
  • मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
  • हरा धनिया – 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 2
  • अनार के बीज

इन टिप्स को जरूर आजमाएं

दही भल्ला बनाने के लिए सबसे पहले बैटर को अच्छे से फेंट लें। नरम और स्पंजी भल्ला पाने के लिए बैटर को हाथ से फेंटें। दही के गोले को तेल से निकाल कर गुनगुने पानी में डाल दीजिये। पानी ज्यादा गर्म या ठंडा नहीं होना चाहिए, नहीं तो भल्ले नरम नहीं बनेंगे।

दही भल्ला बनाने की विधि

  • दही भल्ला बनाने के लिए मूंग दाल और उड़द दाल को 2 घंटे के लिए भिगो दें। इन्हें मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। दाल को हाथ से फेंटें ।
  • अब भल्ला बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो चम्मच की सहायता से गोले बनाकर तेल में डाल दीजिए। इसे सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • जब यह पक जाए तो इसे नैपकिन पर निकाल लें और ठंडा होने दें। अब इसे ढाई कप गुनगुने पानी में डालें और कुछ देर तक भीगने दें।
  • इसके बाद भल्ला के लिए दही तैयार करने के लिए सबसे पहले दो कप ताजा दही लें और उसे अच्छे से तब तक फेंटें जब तक वह चिकना न हो जाए।
  • जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें भल्लों को मिला दें। जब आप इसे किसी को परोसना चाहें तो इसे एक बाउल में निकाल लें।
  • इसके ऊपर दोनों चटनी, अनार के दाने, पिसा हुआ भुना जीरा, नमक और चाट मसाला डालें।
ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular