Thursday, May 9, 2024
Homeबड़ी खबरGarden Cress: इस छोटे से पौधे में छुपा है सेहत का राज़,...

Garden Cress: इस छोटे से पौधे में छुपा है सेहत का राज़, इम्यूनिटी को भी देता है रफ्तार

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Garden Cress: आजकल एक नई प्रकार का पौधा काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका नाम है ‘गार्डन क्रेस’। यह पौधा छोटे से ट्रै में लगाया जाता है, लेकिन इसमें सेहत को अच्छा रखने वाली हर एक क्वालिटी छुपी हुई है। इसे भारत में ‘हलीम’, ‘चंद्रौसा’, और ‘होलन’ के नाम से भी जाना जाता है। हम आपको बता दें कि गार्डन क्रेस एक प्रकार की फूलगोभी या पत्तागोभी का पौधा है, लेकिन इसका आकार बहुत छोटा होता है। मगर इसके छोटे से आकार में ही सारे गुण छिपे हुए हैं।

गार्डन क्रेस का सेवन स्वास्थ्य को कई प्रदान का लाभ देता है। इस पौधे में शरीर से बन रहे टॉक्सिन को निकालने की क्षमता होती है।कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने की क्षमता भी इस पौधे में पाई गई है। इसके अलावा यह सेहत को मजबूत और स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। इस पौधे की खासियत यह है कि यह आसानी से उगाया जा सकता है और छोटे जगहों में भी इसको रखा जा सकता है। इसलिए, गार्डन क्रेस को एक आर्थिक और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है।

Garden Cress: ‘गार्डन क्रेस’ के फायदे जानिये

  • पोषक तत्व: स्वास्थ्य के मामले में गार्डन क्रेस एक अद्वितीय पौधा है जिसमें पोषक तत्वों का भंडार छिपा हुआ है। हेल्थलाइन की खबर के अनुसार, इस छोटे पौधे में सिर्फ 30 ग्राम में 3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.3 ग्राम प्रोटीन, और 0.5 ग्राम फाइबर के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं।
  • टॉक्सिन्स को निकलना: आजकल के भोजन में अत्यधिक केमिकल का उपयोग होने से शरीर को कई प्रकार के टॉक्सिन का सामना करना पड़ रहा है। ये टॉक्सिन लिवर और किडनी द्वारा सामान्यतः निकाले जाते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में होने पर ये शरीर में जमा हो सकते हैं, जिससे किडनी और लिवर को नुकसान हो सकता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए गार्डन क्रेस एक अद्वितीय समाधान प्रदान करता है। यह शरीर से हेवी मेटल को निकालने में मदद करता है, जो सीधे दिल और दिमाग पर असर कर सकता है। गार्डन क्रेस लिवर से हाइड्रोजन पैरॉक्साइड जैसे टॉक्सिन को तेजी से निकाल सकता है।
  • शरीर में इम्युनिटी की बढ़ोती: गार्डन क्रेस में विटामिन सी और विटामिन के की अधिक मात्रा होती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ावा देती है। इससे शरीर में संक्रमण का खतरा कम होता है और खून की थक्का बनने की आशंका भी कम हो जाती है। विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट्स के रूप में कार्य करता है और सेलों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, जिससे शरीर में इंफ्लामेशन और सूजन का होना कम होता है। यह इंफ्लामेशन कई बीमारियों की वजह बनता है, इसलिए गार्डन क्रेस शरीर को क्रोनिक बीमारियों के जोखिम से बचाने में मदद करता है।

    अन्य फायदे

  • ड्डियों को बनाने में मददगार: ग्रार्डन क्रेस में मौजूद तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, इसलिए किशोर उम्र के बच्चों को हलीम खिलाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
  • कम कैलोरी और अधिक फाइबर: ग्रार्डन क्रेस में कम कैलोरी होती है और अधिक फाइबर की मात्रा होती है, इसलिए वजन कम करने के इच्छुक लोगों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है।
  • हृदय के लिए उपयोगी: ग्रार्डन क्रेस में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड होते हैं, जो हार्ट को मजबूत बनाते हैं।
  • इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ावा: हलीम के सेवन से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम किया जाता है।
  • एंटी-कैंसर गुण: ग्रार्डन क्रेस में एंटी-कैंसर गुण होते हैं, जो कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मदद करते हैं।
  • मां की दूध का प्रोडक्शन: ग्रार्डन क्रेस के सेवन से नई मां में दूध का प्रोडक्शन बढ़ सकता है।
  • विभिन्न विधियों में उपयोग: ग्रार्डन क्रेस को सलाद, सूप, और सब्जियों में गार्निश की तरह सेवन किया जा सकता है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular