Thursday, May 9, 2024
HomeDelhiDelhi: दिल्ली से दरभंगा की ओर जाना हुआ आसान, चार विमान रोज़...

Delhi: दिल्ली से दरभंगा की ओर जाना हुआ आसान, चार विमान रोज़ भरेंगे उड़ान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi: दिल्ली से दरभंगा जाने वाले यात्रियों के खबर सामने आयी है। इस खबर के मुताबिक दिल्ली के लिए दरभंगा हवाई अड्डे से अब रोजाना चार विमान उड़ान भरेंगे। आने वाले माह से इस रूट पर चार विमानों का आना और जाना शुरू हो जायेगी। इसमें तीन एयरलाइंस को स्लॉट मिला है, जिसमें दो कंपनी नई हैं। पूर्व से स्पाइस जेट की सर्विस भी इस रूट पर नज़र आएगी।

Delhi: इंडिगो भी उड़ान

नए विमानन कंपनियों के आने से अब इंडिगो को भी स्लॉट में शामिल किया गया है। हम आपको बता दें कि विभाग की ओर से नयी उड़ान सेवा को लेकर पहल शुरू की जा रही है। इस सुविधा से यात्रियों को लाभ होगा, जिससे टिकट का दाम कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान में दिल्ली रूट पर सिर्फ दो विमानों जाना होता है।

यात्रियों को होगा फायदा

दरभंगा हवाई अड्डे से यात्री सुविधा की शुरुआत ने नवंबर 2020 को एक नया मोड़ देखा था। इस सुविधा के माध्यम से दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर के लिए सीधी विमान सेवा की शुरुआत हुई थी। इसके परिणामस्वरूप, विमान सेवा की मात्रा में वृद्धि हो रही है, जिससे एयरलाइंस के बीच प्रतिस्पर्धा भी मजबूत हो रही है।

यह बढ़ती संख्या के साथ यात्रियों को महंगा किराया चुकाना पड़ता है, लेकिन इसका अंत अब नजदीक आ रहा है। विमान सेवा की बढ़ती मात्रा के साथ ही किराया भी कम होने की संभावना है। इंडिगो के मैनेजर पायल ने बताया कि दिल्ली रूट पर विमान सेवा संचालन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

बढ़ती संख्या की वजह से यात्रियों को और बेहतर विकल्प मिलेंगे और इस वजह से टाइमिंग में भी यात्रियों को काफी सहायता मिलेगी। दरभंगा हवाई अड्डे पर सेवाओं के विस्तार से यात्री सुविधाओं में भी सुधार हुआ है। इसकी वजह से यात्री किराया कम होने की संभावना है, जो कि इसे और भी अधिक लोकप्रिय बना सकता है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular