Tuesday, July 9, 2024
HomeAstrologyDhanteras 2022: धनतरेस पर राशि अनुसार घर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी...

Dhanteras 2022: इस साल धनतेरस का त्योहार 22 और 23 अक्टूबर दो दिन मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पावन अवसर पर अगर आप राशि अनुसार खरीदारी करेंगे तो कई गुना ज्यादा होगी। लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बने रहने से घर में बरकत होती है और कभी धन की कमी नहीं होगी। तो आइए जानते हैं धनतेरस पर आपकी राशि के लिए कौन सी वस्तु खरीदना फलदायक होगा।

मेष राशि

धनतेरस इन लोगों के लिए चांदी के बर्तन खरीदना उत्तम फलदायी साबित होगा। ऐसा करने से लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बनी रहेगी। वहीं, घर में अन्न-धन के भंडार भरे रहेंगे।

वृषभ राशि

इन लोगों के लिए धनतेरस पर चांदी के आभूषण खरीदना उन्नतिदायक साबित होगा। अगर आप लक्ष्मी पूजा के लिए चांदी की मूर्ति खरीद सकते हैं तो यह आपकी तरक्की में बढ़ोतरी करेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को सोने से बनी चीजें खरीदनी चाहिए। धनतेरस पर सोना खरीदने से मां लक्ष्मी का घर में वास होता है। घर को सजाने के लिए हरे रंग की कोई वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक सामान भी ले सकते हैं। ये आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए धनतेरस पर चांदी का श्रीयंत्र लेना श्रेष्ठ रहेगा। अगर आपका बजट कम है तो आप चांदी की पॉलिश वाला श्रीयंत्र भी ले सकते हैं। इसकी पूजा करने के बाद इसे तिजोरी में रख दें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करेंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले धनतरेस पर सोने के गहने, बर्तन, सिक्के खरीद सकते हैं। सोना आपके जीवन में समृद्धि लाएगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन, श्रीयंत्र या हाथी के दांत से बनी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं, यह सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा।

तुला राशि

धनतेरस पर तुला राशि के लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान, किचन की कोई वस्तु या चांदी की वस्तु खरीदें। मान्यता है इससे आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आपके लिए मेकएप या मां लक्ष्मी के श्रृंगार की वस्तु खरीदना भी बहुत लाभकारी साबित होगा

वृश्चिक राशि

धनतेरस के दिन भूमि, भवन, चल-अचल संपत्ति में निवेश करने पर वृश्चिक राशि वालों को मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी। आप  सोना या चांदी में से भी कोई धातु खरीद सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों को वाहन, पीतल या सोने की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर पर लानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे पूरे परिवार को धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती है।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोग धनतेरस के दिन  इलेक्ट्रॉनिक सामान या घर के लिए नीले रंग की वस्तु या कपड़े खरीद सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास होगा।

कुंभ राशि

इस राशि के लोग चांदी के बर्तन या ऐसा सिक्का लें जिसपर मां लक्ष्मी और गणेश का चित्र बना हो। ऐसा करने से कुबरे देव और मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होंगी और धन की प्राप्ति होगी।

मीन राशि

इन लोगों के लिए होम अप्लाइंस, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और पीतल के बर्तन लेना लाभकारी साबित होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब-हरियाणा में इस साल पराली जलाने के मामले आए कम, दिल्ली की हवा अभी और होगी खराब

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular