Tuesday, July 9, 2024
HomeAstrologyVastu Tips: घर में मुरझाए फूल रखना पड़ सकता है भारी, इन...

Vastu Tips: हमारे घर में रखी हर चीज वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सदस्यों पर सकारात्मक या नकारात्मक रूप से प्रभाव डालती है। ताजे फूलों से घर में सकारात्मकता आती है। यही वजह है कि लोग अपने घर के साथ-साथ ऑफिस में भी पौधे या फूल लगाते हैं। वास्तु की मानें तो घर में कभी भी सूखे या मुरझाए फूल नहीं रखने चाहिए। मुरझाए फूल या पौधों से घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं घर में मुरझाए फूल रखने के क्या नुकसान होते हैं।

बढ़ाते हैं नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर या ऑफिस में कहीं भी मुरझाए फूल नहीं रखने चाहिए। क्योंकि मुरझाए फूल उस जगह की सुंदरता तो बिगाड़ देते हैं। इसके साथ ही इससे वास्तु दोष भी होता है। मुरझाए फूल या सूखे फूल जहां भी रखें हो वहां नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करते हैं। इन जगहों पर तरक्की नहीं हो पाती है। वहीं इससे लोगों में एक उदासी आ जाती है। इतना ही नहीं इस नकारात्मक प्रभाव के चलते आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगती है। इसलिए अपने घर से मुरझाए फूल तुरंत हटा दें।

दिशाओं का रखें ध्यान

ताजे फूल ही हमेशा घर में रखने चाहिए इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और लोगों के बीच प्रेम का भाव बढ़ता है। ताजे फूल रखने से घर में रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है। वहीं, वास्तु के अनुसार इन्हें लगाते समय दिशाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो कभी भी घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में फूल नहीं रखने चाहिए। क्योंकि गमलों और फूलों के लिए ये दिशा शुभ नहीं मानी जाती है। इस दिशा में फूल रखने से वैवाहिक जीवन में मुश्किलें उत्पन्न होती हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच भी कलह बढ़ने लगता है। ऐसा माना जाता है कि घर के उत्तर पूर्व यानी ईशान दिशा में फूलों का गुलदस्ता रखना बेहद शुभ होता है।

ये भी पढ़ें: केवल इतने में मिल रहा iPhone 14, यहां जानें Amazon की जबरदस्त डील

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular