Tuesday, July 9, 2024
HomeAstrologyVastu Tips: ये पौधे होते हैं बेहद शुभ, घर में नहीं होने देते...

Vastu Tips: अक्सर लोग अपनी आर्थिक उन्नति के लिए घर में मनी प्लांट का पौधा रखते हैं। वास्तु की मानें तो घर में मनी प्लांट का पौधा रखने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है। वहीं, वास्तु और फेंगशुई में पांच ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जो मनी प्लांट से भी ज्यादा शुभ होते हैं।

दूब का पौधा

वास्तु के मुताबिक जिन घर के बगीचों, छतों या बालकनी में दूब का पौधा लगा होता है, वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही घर के सामने दूब का पौधा लगाने से कई फायदे होते हैं। संतान प्राप्ति के इसे शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर में हमेशा सुख-शांति का माहौल बरकरार रहता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी मां लक्ष्मी का स्वरूप होती है। तुलसी का पौधा जिस घर में होता है वहां श्री हरि भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसे रखने से आरोग्य का वरदान प्राप्त होता है और धन के भंडार भी कभी खाली नहीं होते हैं।

श्वेतार्क

आपको बता दें कि श्वेतार्क के पत्तों और टहनियों को तोड़ने से उनमें से दूध जैसा सफेद पदार्थ निकलता है। इस पौधे को गणपति जी का प्रतीक माना गया है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। श्वेतार्क का पौधा घर में रखने से सुख, शांति और समृद्धि मिलती है। इसके साथ ही इसे आर्थिक समृद्धि और उन्नति के लिए बेहद अच्छा माना जाता है।

कनेर का पौधा

कनेर के पौधे की तीन प्रजातियां होती हैं। इनमें लाल, सफेद और पीले रंग के फूल आते हैं। कनेर का सफेद फूल माता लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है। घर में कनेर के फूल की बिखरी खूशबू दरिद्रता को भगाती है।

जेड प्लांट

इसे क्रसुला ओवाटा भी कहते हैं। फेंगशुई में इस पौधे को बहुत चमत्कारी बताया गया है। ऐसा मान्यता है कि ये पौधा घर में धन को आकर्षित करता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मकता दूर भागती है।

ये भी पढ़ें: कश्मीर घूमने की बना रहे योजना, तो जानें IRCTC के इस शानदार टूर पैकेज के बारे में

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular