Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsFarmer Protest Live Update: टिकरी और सिंघु बॉर्डर को अस्थाई तौर पर...

Farmer Protest Live Update: टिकरी और सिंघु बॉर्डर को अस्थाई तौर पर यातायात के लिए खोला गया

India News(इंडिया न्यूज़), Farmer Protest Live Update:एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पुलिस के साथ झड़प में मारे गए शुभकरण सिंह की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए काला दिवस मनाया। किसान हिसार-नारनौंद रोड पर खेड़ी चोपता गांव से बॉर्डर की ओर जा रहे थे। कुछ पुलिसकर्मी और किसान घायल हो गए। कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया गया। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों के ‘दिल्ली चलो मार्च’ को 29 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। किसान यूनियन नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आंदोलन की आगे की रणनीति की घोषणा 29 फरवरी को की जाएगी। किसान आंदोलन से जुड़े बड़े अपडेट यहां पढ़ें।

6:30 PM, 24 FEB 2024

टिकरी और सिंघु बॉर्डर को अस्थाई तौर पर यातायात के लिए खोला गया- दिल्ली पुलिस

2:30 PM, 24 FEB 2024

किसानों पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में किसान डेयरी और कृषि क्षेत्र में सहकारी समितियों से जुड़े हैं। इनमें करोड़ों महिलाएं हैं। महिलाओं की इस क्षमता को देखते हुए सरकार ने भी उन्हें सहयोग से जुड़ी नीतियों में प्राथमिकता दी है। हाल ही में मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी एक्ट में सुधार लाए गए हैं। इसके तहत बहुराज्यीय सहकारी समिति में महिला निदेशक को अनिवार्य कर दिया है।

1:50 PM, 24 FEB 2024

किसानों की बात नहीं सुनी जा रही- प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने मुरादाबाद में कहा कि किसान दो साल पहले भी आंदोलन कर रहे थे, आज भी किसान आंदोलन कर रहे हैं। तब भी उनकी बात नहीं सुनी गयी और आज भी नहीं।

1:15 PM, 24 FEB 2024

अखिलेश यादव का बयान

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की पार्टी रही है। जहां भी किसानों के हक और उनके सम्मान की बात आएगी वह उनके साथ खड़ी रहेंगी।

12:45 PM, 24 FEB 2024

प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल

प्रियंका गांधी ने कहा कि बार-बार बीजेपी की सरकार आ रही है और आपकी बेरोजगारी बढ़ रही है। क्या किसानों को कुचलने वाले के घर पर चला बुलडोजर? क्या आपको 10 साल में नौकरी मिली? सोच समझकर वोट करें। राहुल गांधी इस देश को एक करने के लिए यात्रा कर रहे हैं। आप मेहनत करते हैं और पेपर लीक हो जाता है। किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं किया जाता?

12:10 PM, 24 FEB 2024

घायल किसान को पंजाब भेजने की मांग?

पंजाब के मुख्य सचिव ने हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में रोहतक पीजीआई में इलाज करा रहे प्रीतपाल सिंह को वापस पंजाब भेजने की मांग की गई है। पंजाब सरकार प्रीतपाल सिंह का मुफ्त इलाज कराना चाहती है। इसलिए प्रीतपाल सिंह को पंजाब को सौंपने की मांग की गई है। अगर और भी किसान हरियाणा की हिरासत में हैं तो उन्हें भी वापस पंजाब भेजकर पंजाब सरकार को सौंप दिया जाए।

11:40 AM, 24 FEB 2024

सबसे बड़ी अनाज भण्डारण योजना प्रारम्भ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने किसानों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना शुरू की है। इसके तहत देश के कोने-कोने में हजारों गोदाम बनाए जाएंगे। कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ेंगे।

11:10 AM, 24 FEB 2024

किसान की मौत पर संजय राउत का बयान

शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि किसान की मौत हुई है, इस पर ब्रिटिश संसद में चर्चा हुई। लेकिन हमारे देश में कोई चर्चा नहीं हुई। उन पर गोली किसके आदेश पर चलाई गई? यह एक गंभीर मामला है। एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

10:40 AM, 24 FEB 2024

दिल्ली कूच पर अड़े किसान

एमएसपी की गारंटी समेत अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली कूच पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर लोहे की कीलें और सीमेंट की दीवारें खड़ी कर दी गई हैं। जिसके चलते किसान दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकते।शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में ले लिया है।

10:15 AM, 24 FEB 2024

किसानों को जेल में डाला जा रहा है-जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज प्रियंका गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जरूर हिस्सा लेंगी। उम्मीद है कि आगरा में अखिलेश यादव शामिल होंगे। कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं। आप और कांग्रेस के गठबंधन का आज औपचारिक ऐलान हो जाएगा। टीएमसी से बातचीत जारी है। दरवाजे हमेशा खुले रहते थे। ममता ने कहा था कि मेरा सबसे बड़ा उद्देश्य बीजेपी को हराना है। कांग्रेस ने उन्हें पहला सांसद बनाया। जयंत चौधरी ने अच्छा नारा दिया था ‘जिन्ना नहीं गन्ना’। वह स्वयं जाकर उसकी गोद में बैठ गया है। किसानों को जेल में डाला जा रहा है। अत्याचार हो रहे हैं।

9:50 AM, 24 FEB 2024

बॉर्डर पर होगा कैंडल मार्च: सरवन सिंह पंधेर

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शंभू और खनौरी में मोर्चे का यह 12वां दिन है। कल किसान मजदूर मोर्चा और एसकेएम (गैर राजनीतिक) ने फैसला किया कि आज शाम दोनों बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद 25 फरवरी को हम दोनों सीमाओं पर सम्मेलन करेंगे क्योंकि 26 फरवरी को डब्ल्यूटीओ पर फिर चर्चा होगी

9:30 AM, 24 FEB 2024

 पुलिस ने किसानों पर NSA लगाने का फैसला वापस ले लिया

हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को कुछ किसान नेताओं के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने का फैसला वापस ले लिया। एक दिन पहले अंबाला पुलिस ने कहा था कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के नेताओं को हिरासत में लेगी। वहीं, पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर 62 साल के किसान दर्शन सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दूसरी ओर, किसान नेताओं ने कहा कि जब तक पंजाब सरकार घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करती, तब तक मृतक शुभकरण सिंह का अंतिम संस्कार नहीं होगा। शुक्रवार को हरियाणा सरकार ने अपने बजट में कुछ फसल ऋण पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की घोषणा की।

9:00 AM, 24 FEB 2024

29 फरवरी तक स्थगित हुआ दिल्ली मार्च

‘दिल्ली चलो मार्च’ को 29 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। किसान यूनियन नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आंदोलन की आगे की रणनीति की घोषणा 29 फरवरी को की जाएगी।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular