Saturday, July 6, 2024
HomeCrimeMathura Crime News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रॉली बैग में पैक मिला युवती...

Mathura Crime News: यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे लाल रंग के एक ट्रॉली बैग में पन्नी में लिपटी एक लड़की का शव मिला है। मृतका लगभग 22 साल की है। 24 घंटे बाद और यूपी पुलिस की 5 टीमें लगाने के बाद भी शव की पहचान नहीं की जा सकी है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

 जांच के लिए 3 टीम और बढ़ाई गई

कार्यवाहक एसएसपी (एसपी सिटी) मार्तंड प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि, अभी तक इस मामले की छानबीन में 5 टीमें लगी हुई थीं, लेकिन अब 3 टीम और बढ़ाई गई हैं। इस मामले में कुल 8 टीमें लगी हुई हैं। ये नोएडा से लेकर आगरा तक के सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही हैं। अभी तक युवती के शव की कोई पहचान नहीं हुई है।

प्लास्टिक में पैक मिला लड़की का शव

बता दें कि शुक्रवार की दोपहर में मथुरा पुलिस को सूचना मिली कि राया इलाके के कृषि अनुसंधान केंद्र के पास के यमुना एक्सप्रेस-वे से सटे सर्विस रोड पर लाल रंग का ट्रॉली बैग पड़ा है। बैग खोलने पर उसमें प्लास्टिक में पैक किया हुआ लड़की का एक शव मिला।

हत्या कर फेंका गया शव

पुलिस की शुरू की जांच में पता चला है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा की ओर से आने वाले रास्ते लड़की का शव फेंका गया है। यह भी सामने आया है कि गोली मारकर हत्या करने के बाद उसके शव को यहां लाकर डाला गया है। युवती के कपड़ों से उसकी पहचान नहीं की जा सकी है, लेकिन मृत्का किसी अच्छे परिवार की लग रही है। पुलिस की टीमें उसकी पहचान करने की कोशिश में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ दिखीं मेधा पाटकर, सीएम भूपेंद्र पटेल ने बोले- ‘गुजरात माफ नहीं करेगा’

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular