होम / Google: गूगल ने खरीदा AI अवतार स्टार्टअप Alter, 825 करोड़ रुपये किए खर्च, TikTok को देगा टक्कर

Google: गूगल ने खरीदा AI अवतार स्टार्टअप Alter, 825 करोड़ रुपये किए खर्च, TikTok को देगा टक्कर

• LAST UPDATED : October 31, 2022

Google: गूगल ने AI अवतार स्टार्टअप Alter खरीदा है। रिपोर्ट के मुताबिक Alter एआई आधारित अवतार है और यह वीडियो क्रिएटर्स के लिए है। ये काफी हद तक चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक की तरह ही है। जानकारी के मुताबिक गूगल ने Alter को 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 825 करोड़ रुपये में खरीदा है।

लिंकडिन पर दी जानकारी

इस बात कि जानकारी Alter के एक बड़े अधिकारी लिंकडिन के द्वारा दी है। गूगल की तरफ से सौदे की पुष्टि तो हो गई है लेकिन अब तक सौदे की राशि को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

चैट एप में कस्टम इमोजी की दी सुविधा

Alter के पूर्व सीओओ Jonathan Slimak ने बीते महीने अपनी लिंकडिन प्रोफाइल को गूगल के कर्मचारी के तौर पर अपडेट किया है। Alter की शुरुआत Facemoji के साथ हुई थी जो गेम और एप में अवतार बनाता है। गूगल ने भी हाल ही में अपने चैट एप में कस्टम इमोजी की सुविधा प्रदान की है।

गूगल YouTube Shorts पर दे रहा ध्यान

जानकारी के अनुसार गूगल ने यह सौदा यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए किया है। मेटा के इंस्टाग्राम रील्स और फेसबुक रील्स के इतना आगे बढ़ने के बाद गूगल YouTube Shorts पर फोकस कर रहा है।

ये भी पढ़ें: ऐसे करें बनारसी साड़ी की पहचान, इन चीजों पर दें ध्यान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox