Sunday, July 7, 2024
HomeTechJio Cinema Make a Record: जियो सिनेमा पर कल 3.2 करोड़ से...

India News (इंडिया न्यूज़), Jio Cinema Make a Record, दिल्ली: आईपीएल सीजन 16 का कल फाइनल मुकाबला था। जो चेन्नई सुपर किंग और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। जिसमें आईपीएस सीजन 16 की ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम की है। जानकारी के लिए आपको बता दे इस मैच में आईपीएल के डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर जिओ सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। जिसमें कल मैच देखने के लिए जिओ सिनेमा पर 3.2 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े थे। बता दे इससे पहले हुए मैच में जियो सिनेमा ने रिकॉर्ड 2.57 करोड़ की लाइव व्यूअरशिप हासिल की थी। दरअसल यह मैच गुजरात और मुंबई के बीच खेला गया था। जिसमें शुबमन गिल ने 129 रन की शानदार पारी खेली थी।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार को पछाड़ा पीछे

जानकारी के लिए आपको बता दे 2019 में हुए मैच के दौरान डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर डिज्नी प्लस हॉटस्टार था। जिसने 2.5 करोड़ की लाइव व्यूअरशिप हासिल की थी। जिस रिकॉर्ड को इस साल जियो सिनेमा ने टूटा और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। बता दे कंपनी ने डिजिटल स्पोर्ट्स व्यूइंग की दुनिया में एक वैश्विक बेंचमार्क स्थापित किया है क्योकि इस साल आईपीएल के शुरुआती साथ हफ्तों में जियो सिनेमा ने रिकॉर्ड 1,500 करोड़ से अधिक वीडियो व्यू रिकॉर्ड किए जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

जियो ने लॉन्च किया कुछ प्लान

बता दे आईपीएल से बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए रिलायंस जियो ने जियो सिनेमा के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान इस महीने अनाउंस किया था। यानि अब यूजर डिज्नी प्लस हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स की तरह ही जियो सिनेमा का भी पेड सब्सक्रिप्शन एक्सक्लूसिव कंटेंट को देखने के लिए खरीद सकते हैं। कुछ समय पहले जियो ने HBO और Warner Bros के साथ पार्टनरशिप की है जिसके तहत यूजर्स इन दोनों प्लेटफार्म के कटेंट को जियो सिनेमा पर देख पाएंगे।

 

ये भी पढ़े: गो फर्स्ट के 200 पायलट ने ज्वाइन किया एयर इंडिया, 1 जून से बदलेंगे कुछ नियम

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular