Tuesday, July 9, 2024
HomeTechLinkedIn Layoffs 2023: लिंक्डइन मेंं भी शुरू हुआ छंटनी का दौर, जानिए...

India News (इंडिया न्यूज़), LinkedIn Layoffs 2023, दिल्ली: पिछले कई समय से कई बड़ी कंपनियों में छटनी का दौर जारी है। इसी में लिंक्डइन ने भी अब कर्मचारियों की छटनी करने का फैसला लिया है। आपको बता दें अमेरिका और यूरोप की मंडी का सबसे ज्यादा असर कंपनियों पर देखने को मिला है। जानकारी के लिए बता दे कि बिजनेस प्रोफेशनल की सोशल मीडिया साइट लिंक्डइन ने 716 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी ने इसके साथ ही यह भी बताया है कि वह अपनी चाइनीज जॉब ऐप्लिकेशन ऐप को भी बंद करने जा रही है।

प्रॉफिट के बाद भी हो रही छंटनी 

बता दे कि लिंक्डइन में कुल 20,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। पिछले साल इस कंपनी की कमाई में लगातार बढ़त दर्ज की गई है। ऐसे में प्रॉफिट में बढ़ोतरी के बाद भी छंटनी का फैसला हैरान कर देने वाला है।

सीईओ ने कही ये बात

लिंक्डइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रयान रोसलैंस्की ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर जानकारी दी है कि बदलते माहौल में हमने अपने ग्लोबल बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन में बड़े बदलाव किए हैं और चाइनीज जॉब ऐप्लिकेशन को बंद करने का फैसला किया है। इसके बाद कंपनी के कुल 716 लोगों की नौकरी पर असर पड़ने वाला है। उन्होंने बताया कि सेल्स, ऑपरेशन और सपोर्ट टीम में छंटनी की जाएगी ताकि कोई भी फैसला लेने में तेजी आ सके।

इन इंप्लाइज को मिलेगी मदद

कंपनी ने साफ किया है कि अमेरिका में छंटनी का शिकार हुए कर्मचारियों को कई तरह के कॉम्पनसेशन दिए जाएंगे। इसमें 3 महीने की सैलरी, हेल्थ इंश्योरेंस और करियर ट्रांजिशन सर्विस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। वहीं अमेरिका के बाहर प्रभावित होने वाले लोगों को उस देश के नियम कानून के हिसाब से अलग-अलग सुविधाएं दी जाएगी।

 

ये भी पढ़े: आफताब पर तय हुआ मर्डर और सबूत मिटाने का आरोप, हत्यारा लड़ेगा अपना केस

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular