Sunday, July 7, 2024
HomeTechRohit Sharma: जियो सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर बने रोहित शर्मा, कंपनी ने...

Rohit Sharma:

Rohit Sharma: जियो सिनेमा ने रोहित शर्मा को अपना नया ब्रांड एंबेसडर चुका है। आपको बता दे रोहित शर्मा, भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन भी हैं। रोहित को अब एक और नाम से जाना जाएगा, जोकि जियो सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर है। महान खिलाड़ियों में से एक, हिटमैन रोहित शर्मा के पास कप्तान और खिलाड़ी के रूप में कई विश्व रिकॉर्ड हैं। जियो कंपनी ने प्रेस रिलीज और ट्वीट के माध्यम से रोहित को ब्रांड एंबेसडर बनाने की जानकारी शेयर की है।

पहले स्टार स्पोर्ट्स के किए किया था साइन

जानकारी के लिए बता दे कि रोहित शर्मा को पहले IPL के टीवी एड के किए स्टार स्पोर्ट्स ने भी साइन किया था। दरअसल जियो सिनेमा के अनुसार, शर्मा अब जियो सिनेमा के एंबेसडर बन गए हैं। इसका सीधा सा मतलब हुआ कि वह टीवी से डिजिटल में चले गए हैं।

जियो सिनेमा और स्टार के बीच चल रहा मुकाबला

बता दे कि ऐसा लग रहा है कि JioCinema स्टार ब्रांड एंबेसडर अपनी तरफ खींच रहा है। JioCinema के एक अधिकारी ने कहा, हम अपनी सुधार जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि डिजिटल स्ट्रीमिंग हमारे लाखों दर्शकों को अनूठा अनुभव प्रदान करे। बता दें कि JioCinema और Star दोनों ही IPL के आसपास हाई मार्केटिंग कैंपेन चला रहे हैं क्योंकि वे दर्शकों और एडवरटाइजर्स दोनों का ज्यादा से ज्यादा ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। इन दिनों दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है। JioCinema ने सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, एमएस धोनी और स्मृति मंधाना जैसे नामों को भी अपना एंबेसडर बनाया है।

 

ये भी पढ़े: आखिर क्यों ईश्वर का ध्यान करते समय बंद करते है आंखें, जानिए इसके पीछे की वजह

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular