Monday, July 8, 2024
HomeTechSpacex Starship: क्या लोगों को मंगल ग्रह की सैर कराएंगे एलन मस्क?

Spacex Starship: अमेरिकन अंतरिक्ष अनुसंधान कंपनी स्पेसएक्स एक नया कीर्तिमान रचने जा रही है। लंबे समय से मंगल ग्रह पर आम लोगों को ले जाने के लेकर रिसर्च कर रहा स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट सोमवार को अपनी पहली परीक्षण उड़ान भर रहा है। यह अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है, जिसे अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा और मंगल और उससे आगे भेजने के लिए तैयार किया गया है।

आइए जानते हैं स्टारशिप रॉकेट क्या है? लांच के बाद क्या होगा?..

क्या है स्टारशिप रॉकेट?

स्टारशिप अंतरिक्ष यान और सुपर हेवी रॉकेट को सामूहिक रूप से स्टारशिप का नाम दिया गया है। स्टारशिप दोबारा इस्तेमाल किया जा सकने वाला अंतरिक्ष यान है जो क्रू और कार्गो दोनों को पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा, मंगल और उससे आगे ले जाने में सक्षम है। यह दुनिया का अब तक का सबसे शक्तिशाली लॉन्च रॉकेट होगा।

सफल लांचिग के बाद क्या होगा?

बताया जा रहा है, यदि सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो सुपर हेवी बूस्टर लॉन्च के लगभग तीन मिनट बाद स्टारशिप से अलग हो जाएगा और मैक्सिको की खाड़ी में गिर जाएगा। वहीं छह इंजनों वाला स्टारशिप लगभग 150 मील की ऊंचाई तक उड़ेगा। यह प्रक्षेपण के लगभग 90 मिनट बाद पृथ्वी के निकट परिक्रमा को पूरा करेगा। मस्क ने कहा, ‘अगर यह कक्षा में पहुंच जाता है, तो यह एक बड़ी सफलता होगी।’

एक बार में 100 लोगों को भेजने की योजना

इसका इस्तेमाल मंगल ग्रह और वापस आने के लिए लंबी दूरी की यात्राओं के लिए किया जाएगा जिसमें नौ महीने तक का समय लग सकता है।
मस्क पेलोड क्षेत्र में लगभग 40 केबिन स्थापित करना चाह रहे हैं। मस्क ने कहा, ‘यदि आप वास्तव में लोगों की भीड़ को भेजना चाहते हैं, तो आप प्रति केबिन पांच या छह लोगों की कल्पना कर सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि ज्यादातर हम प्रति केबिन में दो या तीन लोगों को देखने की उम्मीद करेंगे, और मंगल ग्रह पर प्रति उड़ान लगभग 100 लोग भेजे जा सकेंगे।’

पेलोड सेक्शन में कॉमन एरिया, स्टोरेज स्पेस और एक शेल्टर भी होगा जहां लोग हानिकारक सौर तूफानों से बचने के लिए इकट्ठा हो सकते हैं। नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम में स्टारशिप भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिसका उद्देश्य चंद्रमा पर लंबे समय के लिए मनुष्यों को भेजना है।

अप्रैल 2021 में, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने स्पेसएक्स को इस दशक में चंद्र सतह पर अंतरिक्ष यात्रियों को पहुंचाने में सक्षम लैंडर में स्टारशिप को विकसित करने के लिए एक करार किया था।

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular