Tech Layoffs: दुनियाभर की कई बड़ी कंपनियों ने 2023 में आर्थिक मंदी की आशंका के कारण अपने कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। बता दे जनवरी की शुरूआत के बाद ही कई टेक कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। प्राप्त डाटा के अनुसार जनवरी से अब तक कुल मिलाकर कंपनियों ने 1.53 लाख लोगों की छंटनी कर दी है। इसके साथ ही जो लोग छंटनी से बच गए हैं उन्हें सैलरी में कटौती की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दे रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण आई अस्थिरता और वैश्विक चुनौतियों के कारण अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इसका सीधा असर कंपनियों और नौकरियों पर पड़ रहा है। जानकारी के लिए बता दे इस समय कंपनियां वैश्विक मंदी के कारण कम से कम पैसे खर्च करना चाहती हैं। इसके साथ ही कई कंपनियां नए कर्मचारियों की भर्ती भी नहीं कर रही है। Trueup.io data के मुताबिक साल 2023 में कुल 534 टेक कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है।
बता दे इस कारण कुल 1.53 लाख लोगों ने अपनी नौकरी गंवाई है। ऐसे में हर दिन कुल 2,732 लोगों से उनकी नौकरी छीनी जाती है। वहीं अगर बात साल 2022 की करें तो कुल मिलाकर 2.41 लाख टेक वर्कर्स नौकरी से निकाले गए था।
आपको बता दे फेसबुक के पेरेंट कंपनी मेटा, गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों में बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। जानकारी के लिए आपको बता दे मेटा ने 11,000 लोगों की छंटनी की थी, तो वहीं गूगल ने 12,000 यानी 6 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।
इसके साथ ही अमेजन ने 18,000 तो ट्विटर ने अपने आधे इंप्लाइज की छंटनी कर दी थी। इन सबके अलावा डेल ने भी 6,650 लोगों की छंटनी कर दी थी। बता दे अभी हाल ही में McKinsey ने अपने 2,000 कर्मचारी और टेलीकॉम कंपनी Ericsson ने 8,500 कर्मचारियों की छंटनी की है।
ये भी पढ़े: शख्स बना हैवान ,पत्नी और बेटे की हत्या कर की खुदकुशी की कोशिश