Sunday, July 7, 2024
HomeTechTwitter Blue: ट्विटर में फिर होगा एक बदलाव, अलग-अगल रंगों में होगा...

Twitter Blue:

Twitter Blue: एलन मस्क ने ट्विटर में फिर एक बदलाब की घोषणा कर दी है। आपको बता दे इस बार मस्क ने ब्लू सर्विस की री-लॉन्चिंग का एलान किया है। दरअसल 2 दिसंबर से ट्विटर के ब्लू टिक को फिर से लॉन्च किया जाएगा। बता दे कि ट्विटर ब्लू एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन आधारित सर्विस है। ट्विटर ब्लू की री-लॉन्चिंग के साथ ही अब ट्विटर के टिक का रंग भी अलग-अलग होगा।

आपको बता दे ट्विटर पर गोल्ड चेक मार्क कंपनी के लोगों को लिए, ग्रे सरकार के लिए और ब्लू टिक आम आदमी के लिए होगा। इसके साथ ही सभी वेरिफाइड अकाउंट को फिर से वेरिफाईड किया जाएगा। इससे पहले ट्विटर पर ब्लू टिक राजनेता, मशहूर हस्तियां, पत्रकार और सेलेब्रिटी के लिए होता था।

ब्लू टिक के लिए देने होंगे पैसे

आपको बता दे आने वाले दिनों में ट्विटर ब्लू के लिए यूजर्स को पैसे देने होंगे। कहा जा रहा है कि भारत में Twitter Blue की कीमत 720 रुपये होगी। हालांकि अमेरिका और अन्य देशों में इसकी कीमत 8 डॉलर बताई जा रही है। नई सर्विस के अलावा वर्चुअल जेल पर भी काम चल रहा है। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि नए अपडेट के बाद पॉलिसी उल्लंघन करने पर यूजर्स को वर्चुअल जेल की सजा होगी।

सभी बैन अकाउंट होंगे बहाल

बता दे एलन मस्क ने बताया कि वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर हैंडल को बहाल करने के बाद अन्य निलंबित खातों के लिए ‘सामान्य माफी’ शुरू करेंगे। मस्क ने ट्विटर पर लिखा, “जनता ने अपनी राय दे दी है। माफी अगले सप्ताह से शुरू हो रही है। वोक्स पॉपुली, वोक्स देई।” वोक्स पॉपुली, वोक्स देई एक लैटिन मुहावरा है जिसका अर्थ है “जनता की आवाज, ईश्वर की आवाज है।”

 

ये भी पढ़े: ‘मैं होता तो 35 नहीं 36 टुकड़े कर देता’, पुलिस के हत्थे चढ़ा आफताब का ‘हमदर्द’

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular