Sunday, July 7, 2024
HomeTechTwitter Competitor App: मेटा जल्द ही लॉन्च करेगा ट्विटर जैसा ऐप्लिकेशन, जानिए...

India News (इंडिया न्यूज़), Twitter Competitor App, दिल्ली: टेक वर्ड की जानी मानी कंपनी मेटा बहुत जल्द एक नया ऐप लांच करने जा रही है। जो ट्विटर जैसे एप्लीकेशन को बराबर टक्कर देने वाला है। दरअसल यह खबर मार्च महीने से ही इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। इसके बाद एक फेमस टिपस्टर अभिषेक यादव ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया की मेटा अगले महीने टि्वटर जैसा एक ऐप लॉन्च करने जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें अभिषेक यादव ने ट्विटर पर इस ऐप का इंटरफ़ेस भी शेयर किया है जो हूबहू ट्विटर के इंटरफेस से मैच कर रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दे इंस्टाग्राम पर लोग अब पहले के मुकाबले कम पोस्ट करते हैं और ये अब एक तरह से डिस्कवरी प्लेटफार्म बन गया है। स्टोरी और डेम्स के जरिए लोग अह इंस्टाग्राम पर एक दूसरे से ज्यादा बातचीत करते है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मेटा नया ऐप लांच करने जा रही है। यूजर्स इंस्टा फॉलोअर्स को इस ऐप पर साइन भी कर सकते हैं।

जल्द ही यूजर्स के लिए रोलआउट होगा एप

नए एप में यूजर्स 500 करेक्टर तक की पोस्ट कर पाएंगे। इसके साथ ही वीडियो, फोटो और लिंक भी पोस्ट में एड कर पाएंगे। आने वाले समय में ये एप सभी के लिए रोलआउट किया जा सकता है। बता दे ट्विटर की तरह इस ऐप में भी यूजर्स पोस्ट को लाइक, री-ट्वीट आदि कर सकते हैं। लॉगिन करने के लिए यूजर्स को इंस्टाग्राम लॉगिन का ही इस्तेमाल करना होगा। मेटा के इस नए ऐप का नाम क्या होगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं है।

 

ये भी पढ़े: कब तक होगी 2000 की नोट की वापसी, जानिए एक्सचेंज करने की प्रक्रिया

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular