Tuesday, July 9, 2024
HomeTechWhatsApp Alert: 1 जनवरी व्हाट्सऐप यूजर्स को मिलेगा झटका, नहीं चलेगा इन...

WhatsApp Alert:

WhatsApp Alert: व्हाट्सऐप हर कुछ समय में अपने सपोर्ट को कई स्मार्टफोन्स के लिए बंद करती रहती है इनमें से मुख्य तौर पर वे स्मार्टफोन्स होते हैं जो कि काफी पुराने होते हैं या फिर जिन्हे काफी लम्बे समय से सॉफ्टवेयर अपडेट्स नहीं दिए जाते हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 31 दिसंबर 2022 के बाद से भी कंपनी ऐसा ही कुछ करने वाली है आज हम आपको बताएंगे कि 31 तारीख के बाद किन स्मार्टफोन्स में व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा।

Apple iPhone 

आने वाले 31 दिसंबर के बाद से Apple के कई चुनिंदा मॉडल्स पर व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा इन स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Apple iPhone 5 और Apple iPhone 5c शामिल है।

Sony Smartphones

31 दिसंबर के बाद व्हाट्सऐप का सपोर्ट Sony के कई स्मार्टफोन्स पर भी बंद कर दिया जाएगा इन स्मार्टफोन्स की सूची में Sony Xperia Arc S, Sony Xperia miro और Sony Xperia Neo L जैसे स्मार्टफोन्स शामिल है।

Samsung Smartphones

31 दिसंबर के बाद सैमसंग के भी कई स्मार्टफोन्स पर से व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा इन स्मार्टफोन्स की अगर बात करें तो इसमें Samsung Galaxy Ace 2, Samsung Galaxy Core, Samsung Galaxy S2, Samsung Galaxy S3 mini, Samsung Galaxy Trend II, Samsung Galaxy Trend Lite और Samsung Galaxy Xcover 2 शामिल है।

LG Smartphones

31 दिसंबर के बाद LG Enact, LG Lucid 2, LG Optimus 4X HD, LG Optimus F3, LG Optimus F3Q, LG Optimus F5, LG Optimus F6, LG Optimus F7, LG Optimus L2 II, LG Optimus L3 II, LG Optimus L3 II Dual, LG Optimus L4 II, LG Optimus L4 II Dual, LG Optimus L5, LG Optimus L5 Dual, LG Optimus L5 II, LG Optimus L7, LG Optimus L7 II, LG Optimus L7 II Dual और LG Optimus Nitro HD से व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा

Huawei Smartphones

अगर आप Huawei ब्रैंड का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो इस साल के अंत तक व्हाट्सऐप का सपोर्ट Huawei Ascend D, Huawei Ascend D1, Huawei Ascend D2, Huawei Ascend G740, Huawei Ascend Mate और Huawei Ascend P1 जैसे स्मार्टफोन्स के लिए बंद कर दिया जाएगा।

 

ये भी पढ़े: कोविड के चलते IGI एयरपोर्ट पर अब नहीं तैनात होंगे शिक्षक, DDMA ने वापस लिया अपना आदेश

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular