Sunday, July 7, 2024
HomeTechWhatsapp Data Leak: कई करोड़ लोगों का व्हाट्सएप डेटा हुआ लीक, ऑनलाइन हो...

Whatsapp Data Leak: सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जी हां, करीब 500 मिलियन व्हाट्सएप यूजर्स के फोन नंबर लीक हो गए हैं। केवल इतना ही नहीं लीक हुए नंबर्स को ऑनलाइन बेचा जा रहा है। साइबर न्यूज की एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो अब तक के सबसे बड़े डेटा ब्रीच में से ये एक है।

ऑनलाइन बेची जा रही निजी जानकारी

साइबर न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार 84 देशों के व्हाट्सएप यूजर्स की निजी जानकारी एक लोकप्रिय हैकिंग फोरम पर बिक्री के लिए शामिल है। यह जानकारी बेचने वाली कंपनी के एक शख्स ने ये दावा किया है कि सेट के अंदर केवल अमेरिका के ही 32 मिलियन यूजर्स का रिकॉर्ड शामिल है। बता दें कि भारत, रूस, इटली, यूके, मिस्र और फ्रांस के लाखों यूजर्स का भी डेटा लीक हो गया है। इस जानकारी को ऑनलाइन बेचा जा रहा है।

साइबर न्यूज ने की जांच

रिपोर्ट की मानें तो करीब 7000 डॉलर में अमेरिका डेटासेट उपलब्ध है। इसके अलावा यूके के डेटासेट की 2500 डॉलर कीमत रखी गई है। डेटा बेचने वाली कंपनी से जब संपर्क किया गया तो सबूत के तौर पर उन्होंने 1097 नंबर साझा किए। जब इन सभी नंबर्स की साइबर न्यूज ने जांच की, तो पता चला कि यह सभी नंबर्स व्हाट्सएप यूजर्स के हैं। लेकिन हैकर ने इस बारे में नहीं बताया है कि उन्हें ये डेटा कहां से मिला है। जानकारी दे दें कि कई बार इस तरह की जानकारी का उपयोग साइबर अपराधों के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें: आज विवाह पंचमी पर करें ये काम, मिलेगा मनचाहा साथी, विवाह में आ रही रुकावट होगी दूर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular