होम / Zomato Tweet: जोमाटो ने ट्वीट कर कही ये बात, कहा- 2,000 के नोट से लोग कर रहे सीओडी पेमेंट

Zomato Tweet: जोमाटो ने ट्वीट कर कही ये बात, कहा- 2,000 के नोट से लोग कर रहे सीओडी पेमेंट

• LAST UPDATED : May 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Zomato Tweet, दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट पर 19 मई को प्रतिबंध लगा दिया था और मार्केट से उसे वापस लेने का ऐलान किया था। इसे बदलने के लिए आरबीआई ने 30 सितंबर तक का वक्त दिया है। जिसे सुनकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जल्दी से जल्दी 2000 के नोट को बदलना चाह रहा है। आपको बता दें इस समय लोग ज्यादा से ज्यादा 2000 के नोट का प्रयोग कर रहे हैं ताकि 30 सितंबर के पहले सभी नोट बैंकों तक पहुंच जाएगी या उनके पास से निकल जाए।

जोमैटो ने ट्वीट कर दी जानकारी 

जानकारी के लिए आपको बता दें इसी बीच फूड डिलीवरी एप जोमैटो ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि अब लोग अपने 2000 के नोट को एक्सचेंज करने के लिए सीओडी पेमेंट कर 2000 के नोट से आर्डर रिसीव कर रहा है। आरबीआई के अनाउंसमेंट के बाद 72% लोगों ने 2000 के नोटों का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दे कुछ दिनों पहले ही यह खबर सामने आई थी कि जोमाटो बहुत जल्दी यूपीआई सेवा शुरू करने वाला है। जिससे यूजर्स को पेमेंट करने में आसानी रहेगी।

https://twitter.com/zomato/status/1660530725299314693?s=20

यूपीआई लांच करने के पीछे का मकसद

कैस के बजाए ऑनलाइन पेमेंट करना लोगों के लिए ज्यादा आसान हो गया है। अभी तक लोग यूपीआई पेमेंट करने के लिए अन्य एपों का इस्तेमाल कर रहे थे पर अब उन्हें दूसरे किसी एक में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह सीधे जोमैटो यूपीआई से अपना पेमेंट कर पाएंगे। बता दे इसके लिए आपको अपने बैंक को लिंक कर, यूपीआई आईडी बनानी होगी। फिलहाल अभी तक जोमैटो यूपीआई सभी उपयोगकर्ताओं के लिए नहीं है हालांकि कंपनी बहुत जल्दी से सभी लोगों के लिए रोल आउट कर देंगे।

 

ये भी पढ़े: अमेजन के फाउंडर ने अपनी गर्लफ्रेंड संग की सगाई, करोड़ों डॉलर वाली नाव की डेडिकेट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox