Wednesday, July 3, 2024
Homeबड़ी खबरDelhi University: नवरात्र में लड़कियां होंगी दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की अघ्यक्ष!

Delhi University: नवरात्र में लड़कियां होंगी दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की अघ्यक्ष!

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi University: नवरात्र के इस पावन अवसर पर, दिल्ली यूनिवर्सिटी कैम्पस में एक नया रंग चढ़ा है। इस साल, नवरात्री के महीने में, यहां के छात्राएं डूसू अध्यक्ष के रूप में सक्रिय होंगीं। उनके नामों का ऐलान 5 अप्रैल को किया जाएगा। इन 10 छात्रों में से एक छात्र 9 अप्रैल को अपना दायित्व संभालेंगी। इस साल, नवरात्र के प्रत्येक दिन, एक महिला डूसू अध्यक्ष नारीशक्ति का प्रतिनिधित्व करेगी। यह घोषणा डूसू अध्यक्ष तुषार डेढ़ा ने एक वीडियो के माध्यम से की हैं।

नारीशक्ति को मिली उत्कृष्टता की दिशा!

यह कदम महिला प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे पहले, डूसू अध्यक्ष के पद पर केवल एक महिला सचिव नियुक्त हुई थी। इसके अलावा, डूसू के चार सदस्यीय पैनल में भी केवल एक महिला सचिव थीं। नवरात्र के प्रत्येक दिन, इन महिला अध्यक्षों का प्रदर्शन भी होगा, जो छात्रों के लिए इंस्पिरेशन बनेंगी। ईए प्रतियोगिता में 5000 से ज़ादा छात्राओं ने भाग लिया हैं| पहल न केवल नारीशक्ति को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाएगी, बल्कि उन्हें भी अधिक महत्वपूर्ण भूमिका में लाने के लिए प्रेरित करेगी। यह पहल छात्रसंघ के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे छात्रों के बीच और भरोसा और उत्साह बढ़ेगा, और उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों की समझ में वृद्धि भी प्रदान होगी।

डूसू अध्यक्ष तुषार डेढ़ा ने इस पहल को तारीफ करते हुए कहा कि यह राजनीति में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular