Sunday, July 7, 2024
Homeऑटो-टेकAuto Expo 2023: कल से शुरू होगा ऑटो एक्सपो 2023, जानिए इसकी...

Auto Expo 2023:

Auto Expo 2023: देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल शो का कल से आयोजन होने जा रहा है। यह ऑटो एक्सपो 2020 के बाद तीन साल के अंतराल के बाद 2023 में आयोजित हो रहा है। आपको बता दे यह ऑटो एक्सपो का 16वां एडिशन है। ये एक्सपो 2023 तक ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित होगा। इस मेगा शो में कम से कम सैकड़ों कंपनियां भाग ले रही हैं। जिनमें मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई मोटर इंडिया, एमजी, किआ और बीवाईडी समेत अन्य कई कंपनियां हैं। हालांकि, कई जानी मानी कंपनियां इस साल ऑटो एक्सपो में पार्टिसिपेट नहीं कर रही हैं। 

जानिए कहां हो रहा आयोजित 

आपको बता दे इस साल ऑटो एक्सपो उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। जबकि, नई दिल्ली के प्रगति मैदान में ऑटो एक्सपो में कंपोनेंट्स शो आयोजित होगा।

कब होगा इसका आयोजन 

बता दे इस शो का आयोजन 11 से 18 जनवरी 2023 के बीच किया जाएगा। 11 और 12 जनवरी को शो केवल मीडिया कर्मियों के लिए रिजर्व है, और 13 से 18 जनवरी तक यह शो आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

शो की टाइमिंग 

बता दे यह ऑटो एक्सपो मोटर शो सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा, जबकि वीकेंड में इसकी टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक है। वहीं इस शो के आखिरी दिन 18 जनवरी को इसकी टाइमिंग सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी।

यहां कैसे पहुंचें

आपको बता दे यह स्थल सड़क और मेट्रो मार्गों से पूरी तरह कनेक्टेड है। यहां से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो कि यहां से लगभग 50 km दूर है। बता दे यहां से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की दूरी 41 किलोमीटर है। यहां से सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन नॉलेज पार्क II है, नोएडा सेक्टर 51 आने वाले लोग एक्वा लाइन मेट्रो के जरिए यहां पहुंच सकते हैं।

जानिए टिकट की कीमत

आपको बता दे यहां जाने के लिए टिकट का रेट 13 जनवरी के लिए 750 रुपये, 14 और 15 जनवरी के लिए 475 रुपये और इसके बाद 350 रुपये प्रति टिकट रखा गया है। पांच साल तक के बच्चों के लिए कोई टिकट नहीं लगेगा। टिकट खरीदने के लिए आप BookMyShow की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट ले सकते हैं।

 

ये भी पढ़े: दबंग ने दिनदहाड़े गार्ड की मारी गोली, कैश वैन लूटकर फरार हुआ बदमाश

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular